{"_id":"66ce878b8ca6194aa000e6d8","slug":"jobs-in-apple-current-financial-year-six-lac-opportunities-company-shifting-to-india-from-china-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs in Apple: एपल चालू वित्त वर्ष में 6 लाख रोजगार दे सकती है; टाटा का प्लांट शुरू होने से बढ़ेंगे अवसर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Jobs in Apple: एपल चालू वित्त वर्ष में 6 लाख रोजगार दे सकती है; टाटा का प्लांट शुरू होने से बढ़ेंगे अवसर
Wed, 28 Aug 2024 07:42 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:42 AM IST
सार
दुनिया की अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी एपल में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर आ सकते हैं। अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में एपल 6 लाख लोगों को रोजगार दे सकती है।खबर के मुताबिक एपल चीनी उत्पादन क्षमता भारत ला रही है।
विज्ञापन
एपल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
नौकरी और रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की अग्रणी मोबाइल कंपनी आने वाले समय में लाखों लोगों की भर्ती करेगी। खबर के मुताबिक एपल भारत में बड़े पैमाने पर विस्तार करने वाली है। वह उत्पादन क्षमता को आक्रामक तरीके से बढ़ाकर भारत में चालू वित्त वर्ष के दौरान 6 लाख रोजगार देगी। इससे चीन को जबरदस्त झटका लग सकता है।
6 लाख रोजगार में से मार्च के अंत तक दो लाख प्रत्यक्ष नौकरियां
एपल और उसके आपूर्तिकर्ताओं की ओर से सरकार को दिए आंकड़ों के मुताबिक, 6 लाख रोजगार में से मार्च के अंत तक दो लाख प्रत्यक्ष नौकरियां होंगी, जिनमें 70 फीसदी महिलाएं होंगी। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र हर प्रत्यक्ष नौकरी के लिए तीन अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करता है। इस अनुमान के आधार पर एपल पांच से छह लाख रोजगार दे सकती है।
टाटा का प्लांट शुरू होने से मिलेंगी और नौकरियां
तमिलनाडु के होसुर में टाटा समूह की विनिर्माण सुविधाएं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं। इससे लगभग 50,000 नौकरी मिलने की उम्मीद है। आईफोन का व्यावसायिक उत्पादन अक्तूबर में शुरू होने वाला है। एपल ने चीन के मॉडल को भारत में शुरू किया है। इसने चीन में 25 वर्षों में 40 लाख रोजगार दिए थे। एपल विक्रेताओं व आपूर्तिकर्ताओं ने पीएलआई योजना की शुरुआत के बाद 1.65 लाख प्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं।