फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jobs growth 9 percent in October Automation sector showed highest 30 percent and tourism 7 percent jump

अक्तूबर में 9 फीसदी बढ़ीं नौकरियां: ऑटोमेशन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 30 फीसदी व पर्यटन में 7 फीसदी का दिखा उछाल

Wed, 10 Nov 2021 06:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Nov 2021 06:42 AM IST
सार

मॉन्स्टर इंप्लॉयमेंट इंडेक्स के मुताबिक, आलोच्य महीने में ऑफिस इक्विपमेंट या ऑटोमेशन क्षेत्र में नियुुक्तियों में सबसे ज्यादा 30 फीसदी तेजी रही। 

विज्ञापन
Jobs growth 9 percent in October Automation sector showed highest 30 percent and tourism 7 percent jump
जॉब्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में सुधार से अक्तूबर में नियुुक्ति गतिविधियों में सालाना आधार पर नौ फीसदी तेजी रही। हालांकि, सितंबर में त्योहारी भर्तियों के बाद खरीद, लॉजिस्टिक्स व आपूर्ति श्रृंखला में पेशेवरों की मांग घटने से मासिक आधार पर इसमें तीन फीसदी गिरावट रही।

विज्ञापन


मॉन्स्टर इंप्लॉयमेंट इंडेक्स के मुताबिक, आलोच्य महीने में ऑफिस इक्विपमेंट या ऑटोमेशन क्षेत्र में नियुुक्तियों में सबसे ज्यादा 30 फीसदी तेजी रही। वहीं, महामारी से बेहाल यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र में 7 फीसदी, टेलीकॉम में 5 फीसदी और बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं एवं बीमा में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा, आईटी-हार्डवेयर क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियों में 3 फीसदी, मार्केट रिसर्च एवं पब्लिक रिलेशन में 2 फीसदी, शिक्षा में 2 फीसदी और खुदरा क्षेत्र में एक फीसदी तेजी रही।
विज्ञापन


कंपनियों को नए पेशेवरों की तलाश ज्यादा
मॉन्स्टर डॉट कॉम के सीईओ शेखर गरिसा ने कहा कि अक्तूबर में मासिक आधार पर नियुक्ति गतिविधियों में तीन फीसदी गिरावट रही। हालांकि, महामारी के प्रभाव से बेहाल यात्रा और पर्यटन उद्योग को उबरते देखना उत्साहजनक है। हम बढ़ते ऑटोमेशन और कार्यालय की आपूर्ति की मांग में भारी वृद्धि के साथ दफ्तर लौटने का रुझान भी देख रहे हैं। संस्थान फ्रेशर्स की तलाश कर रहे हैं क्योंकि ज्यादातर संगठन नए लोगों की नियुक्ति चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed