{"_id":"5eb7d6c08ebc3e908b2607bc","slug":"jewelers-shops-opened-in-green-zones-of-mumbai-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai : ग्रीन जोन में आभूषण कारोबारियों ने दुकानें खोलीं, बिक्री में आई कमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mumbai : ग्रीन जोन में आभूषण कारोबारियों ने दुकानें खोलीं, बिक्री में आई कमी
Sun, 10 May 2020 03:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, मुंबई
बिजनेस डेस्क, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 10 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन जोन के आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी रत्न और आभूषण उद्योग का कारोबार काफी सुस्त है। कारोबारियों का कहना है कि उनकी बिक्री सामान्य की तुलना में मात्र 20 से 25 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को देश में रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर रखा है। फिलहाल देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राहतें दी हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेएफ) के चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान स्थानीय प्राधिकरणों से अनुमति के बाद कुछ राज्यों में आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोली हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इन खुदरा कारोबारियों की बिक्री मात्र 20 से 25 फीसदी है। इनके पास लोग शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए आ रहे हैं, क्योंकि सोने का भाव चढ़ रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने अक्षय तृतीया पर सोने का ऑनलाइन ऑर्डर बुक किया था। अब वे दुकानों पर आकर डिलिवरी ले रहे हैं।’
उन्होंने बताया कि देश में इस समय सोना 45,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रह है। पद्मनाभन ने कहा कि हमारी निगाह इस बात पर है कि 18 मई तक कोविड-19 की क्या स्थिति रहती और सरकार इस बारे में क्या निर्णय लेती है।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें खोलने की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ‘हम सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस महामारी पर अंकुश के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएंगे।’
इस बीच, कल्याण ज्वेलर्स ने राज्य सरकारों से अनुमति मिलने के बाद पिछले सप्ताह अपने दस स्टोर खोल लिए हैं। इनमें एक-एक स्टोर ओडिशा, असम और पुडुचेरी में है और सात स्टोर कर्नाटक में हैं।