फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeff Bezos' Response To Elon Musk's Big US Election Claim

US: मस्क का दावा- जेफ बेजोस को उम्मीद थी की ट्रंप चुनाव हारेंगे; अमेजन संस्थापक बोले- 100 फीसदी सच नहीं

Sat, 23 Nov 2024 01:36 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

एलन मस्क ने दावा किया था कि उन्हें हाल ही में पता चला कि मार-ए-लागो में जेफ बेजोस सभी से कह रहे थे कि ट्रंप निश्चित तौर पर हार जाएंगे। इसलिए टेस्ला और स्पेसएक्स स्टॉक को बेच देना चाहिए। इस पर अब बेजोस ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Jeff Bezos' Response To Elon Musk's Big US Election Claim
जेफ बेजोस बनाम एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

जेफ बेजोस और अरबपति एलन मस्क के बीच तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, मस्क ने सोशल मीडिया पर बेजोस पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने लोगों को टेस्ला और स्पेसएक्स के अपने शेयर इसलिए बेचने की सलाह दी थी क्योंकि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी चुनाव हारने की उम्मीद थी। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद अमेजन के संस्थापक ने इस दावे का खंडन कर दिया था। 

विज्ञापन


इस बयान पर विवाद
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने गुरुवार को बताया कि उन्हें हाल ही में पता चला कि मार-ए-लागो में जेफ बेजोस सभी से कह रहे थे कि ट्रंप निश्चित तौर पर हार जाएंगे। इसलिए अपने टेस्ला और स्पेसएक्स स्टॉक को बेच देना चाहिए। इस पर द वाशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस दिग्गज ब्लू ओरिजिन के भी मालिक ने दावे को सिरे से नकार दिया। अरबपति ने कहा, 'नहीं, यह 100 फीसदी सच नहीं है।' 
विज्ञापन


वहीं मस्क ने हंसने वाली इमोजी के साथ तपाक से जवाब दिया, 'अच्छा, ठीक है फिर,  तब मैं सही हूं।'

ट्रंप को दी थी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई
गौरतलब है, जेफ बेजोस का छह नवंबर के बाद यह पहला ट्वीट है, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अपनी चार महीने की चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'हमारे 45वें और अब 47वें राष्ट्रपति को असाधारण राजनीतिक वापसी और निर्णायक जीत पर बहुत-बहुत बधाई। हम सभी ट्रंप को अमेरिका का नेतृत्व करने और एकजुट करने में सफलता की कामना करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से भी सुर्खियों में रह चुके हैं
इससे पहले, बेजोस उस समय सुर्खियों में छा गे थे, जब उन्होंने एलान किया था कि वाशिंगटन पोस्ट राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन नहीं किया करेगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन करने की योजना बनाई थी। जबकि बेजोस का कहना था कि मीडिया में विश्वास बहाल करने में मदद करने के लिए कार्रवाई आवश्यक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed