फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeff Bezos loses 21 billion Dollar as Amazon shares slump third biggest wealth loser this year

बेजोस को झटका: Amazon के शेयर टूटने से 21 अरब डॉलर घटी संपत्ति, कमाई के मामले में इस साल तीसरे बड़े लूजर

Sat, 30 Apr 2022 06:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Apr 2022 06:00 PM IST
सार

अरबपतियों की दौलत के आंकड़ों को देखें तो जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में एक जनवरी 2022 के बाद से अब तक 44 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। इसके साथ ही बेजोस की नेटवर्थ इस साल के 210 अरब डॉलर के शिखर से फिसलकर 148.4 अरब डॉलर रह गई है। 

विज्ञापन
Jeff Bezos loses 21 billion Dollar as Amazon shares slump third biggest wealth loser this year
जेफ बेजोस को तगड़ा घाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस के लिए साल 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस साल उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद इसके शेयरों में भारी गिरावट आई और शेयर टूटने का सीधा असर बेजोस की नेटवर्थ पर पड़ा। उन्हें एकदम से 21 अरब डॉलर का भारी भरकम घाटा हुआ है।   

विज्ञापन


2006 के बाद सबसे बड़ा नुकसान
रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी ने शुक्रवार को तिमाही नतीजे सामने रखे, इसके तहत ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने पहले तीन महीनों के लिए 3.84 अरब डॉलर, या 7.56 डॉलर प्रति शेयर के नुकसान की खबर दी। एक साल पहले, इसने पहली तिमाही के लिए 8.1 अरब डॉलर, या 15.79 डॉलर प्रति शेयर का लाभ दर्ज किया था। इस खबर के अमेजन का शेयर शुक्रवार को 14.05 फीसदी गिरावट के साथ 2,485.63 डॉलर पर बंद हुआ। इस गिरावट के साथ ही अमेजन संस्थानक बेजोस की संपत्ति भी कम हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को शेयरों में आई इस गिरावट के चलते यह दिन कंपनी के लिए साल 2006 के बाद सबसे बुरा साबित हुआ। 
विज्ञापन


148.4 अरब डॉलर हुई नेटवर्थ घटकर
अरबपतियों की दौलत के आंकड़ों को देखें तो जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में एक जनवरी 2022 के बाद से अब तक 44 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। इसके साथ ही बेजोस की नेटवर्थ इस साल के 210 अरब डॉलर के शिखर से फिसलकर 148.4 अरब डॉलर रह गई है। यहां बता दें कि अप्रैल महीना अमेजन के लिए सबसे ज्यादा बुरा रहा और शेयरों के भाव गिरने से निवेशकों की धारणाओं पर नकारात्मक असर हुआ, जिससे जेफ बेजोस की संपत्ति में इस महीने 20.5 अरब डॉलर की कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अमीरों की नेटवर्थ में कमी आई
नेटवर्थ में आई कमी पर नजर डालें तो जेफ बेजोस कमाई के मामले में इस साल के तीसरे सबसे बड़े लूजर साबित हुए हैं। शुक्रवार का दिन सिर्फ बेजोस के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य अरबपतियों के लिए भी बेहद ब्लैक फ्राइडे के रूप में सामने आया है। बाजार में आई गिरावट से दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति को सामूहिक रूप से 54 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरे अमीरों की बात करें तो एलन मस्क की संपत्ति 3.63 अरब डॉलर घटकर 249 अरब डॉलर रह गई। इसके अलावा बिल गेट्स की नेटवर्थ में 2.73 अरब डॉलर की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed