फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeff Bezos: Former housekeeper accuses Amazon chief-discrimination on racial basis

Jeff Bezos: अमेजन मुखिया पर पूर्व हाउसकीपर का आरोप- नस्लीय आधार पर होता है भेदभाव, 10-14 घंटे लेते हैं काम

Thu, 03 Nov 2022 06:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 03 Nov 2022 06:42 PM IST
सार

Jeff Bezos: मर्सिडीज वेडा नाम की कर्मी सितंबर 2019 में कर्मचारियों में शामिल हुई थी। सिएटल राज्य की अदालत में मंगलवार को दायर शिकायत उसने दावा किया है उस दौरान कभी-कभी उससे दिन में 10 से 14 घंटे तक काम लिया गया।

विज्ञापन
Jeff Bezos: Former housekeeper accuses Amazon chief-discrimination on racial basis
जेफ बेजोस - फोटो : Social Media

विस्तार

जेफ बेजोस पर एक पूर्व हाउसकीपर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऑनलाइन खरीदारी पोर्टल अमेजॉन के सीईओ पर एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कि वह अपने कर्मचारियों के साथ नस्लीय भेदभाव बरतते हैं। पूर्व हाउसकीपर ने दावा किया है कि बिना आराम या भोजन के ब्रेक के अस्वच्छ परिस्थितियों में उन्हें लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन

मर्सिडीज वेडा नाम की कर्मी सितंबर 2019 में कर्मचारियों में शामिल हुई थी। सिएटल राज्य की अदालत में मंगलवार को दायर शिकायत उसने दावा किया है उस दौरान कभी-कभी उससे दिन में 10 से 14 घंटे तक काम लिया गया। उस दौरान उन्होंने पांच से छह हाउसकीपरों के एक टीम की देखरेख की।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार कर्मचारियों के पास अमेजन में काम करने के दौरान एक सम्मानजनक ब्रेक रूम या विश्राम क्षेत्र उपलब्ध नहीं था। इसके साथ ही आसानी से सुलभ टॉयलेट नहीं था। शिकायत के अनुसार हाउसकीपिंग स्टाफ कपड़े धोने के कमरे में खाना खाने को मजबूर थे। कर्मचारियों को पास के सुरक्षा कक्ष में शौचालय का उपयोग करने से भी मना कर दिया गया, जिससे उन्हें बाथरूम तक पहुंचने के लिए खिड़की से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed