{"_id":"6045d72d38eae650d25e9739","slug":"jeff-bezos-ex-wife-mackenzie-scott-married-to-teacher-dan-jewett","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jeff Bezos: मैकेंजी स्कॉट : जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने एक टीचर से की शादी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Jeff Bezos: मैकेंजी स्कॉट : जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने एक टीचर से की शादी
Mon, 08 Mar 2021 01:20 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
जेफ बेजोस पूर्व पत्नी की शादी: डैन जैवेट और मैकेंजी स्कॉट
- फोटो : The Giving Pledge website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से साल 2019 में तालाक लेने के बाद मैकेंजी स्कॉट ने एक टीचर से शादी की है। बेजोस की पूर्व पत्नी ने अमेरिका के सिएटल में रहने वाले साइंस के टीचर डैन जैवेट से शादी की है। मैकेंजी स्कॉट को समाजसेविका के रूप में जाना जाता है। जैवेट की भी परोपकारी कार्यों में काफी रुचि है और दोनों मिलकर अच्छी रकम डोनेट करने का इरादा रखते हैं।
विज्ञापन
स्कॉट ने जुलाई 2020 में 116 स्वयंसेवी संस्थाओं को 1.68 अरब अमेरिकी डॉलर की रकम दान की थी। कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के उद्देश्य से उन्होंने यह दान किया था। स्कॉट अमेरिका की दूसरी सबसे ज्यादा दान करने वाली शख्स हैं। जबकि पहले स्थान पर उनके पूर्व पति जेफ बेजोस हैं। बेजोस 10 अरब डॉलर के डोनेशन से बेजोस अर्थ फंड बना चुके हैं।
विज्ञापन
जेफ और मैकेंजी के हैं चार बच्चे
मालूम हो कि मैकेंजी और जेफ ने साल 1993 में शादी की थी। इसके एक साल बाद जेफ ने अपने गैराज से सिएटल में अमेजन की शुरुआत की थी। साल 2019 में दोनों ने तालाक ले लिया। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मैकेंजी विश्व की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई थीं। यह अभी तक का सबसे महंगी तलाक प्रक्रिया है। मैकेंजी को इस प्रक्रिया के बाद एमेजॉन के 38 अरब डॉलर के शेयर मिले थे। जेफ और मैकेंजी के चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
मैकेंजी एक उपन्यासकार हैं और किताबें भी लिख चुकी हैं। उनकी पहली किताब साल 2005 में 'दि टेस्टिंग ऑफ लूथर ऑल ब्राइट' और साल 2013 में 'ट्रैप्स' आई थी। साल 1992 में जॉब इंटरव्यू के दौरान जेफ बेजोस से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। वो हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में इंटरव्यू के लिए गई थीं, जेफ ने ही उनका इंटरव्यू लिया था।