{"_id":"5e44fb388ebc3ee5ca3954aa","slug":"jeff-bezos-bought-most-expensive-property-in-los-angeles-from-david-geffen-in-165-million-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेफ बेजोस ने 1,172 करोड़ रुपये में खरीदा नया घर, लॉस एंजिलिस की सबसे मंहगी डील","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
जेफ बेजोस ने 1,172 करोड़ रुपये में खरीदा नया घर, लॉस एंजिलिस की सबसे मंहगी डील
Thu, 13 Feb 2020 01:01 PM IST
Sneha Baluni
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
जेफ बेजोस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (1171.5 करोड़ रुपये से अधिक) का आलीशान घर खरीदा है। यह इस क्षेत्र में संपत्ति का नया रिकॉर्ड है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार बेजोस ने इस आलीशन घर (वार्नर एस्टेट) को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि यह लॉस एंजिल्स में किसी रिहायशी संपत्ति का अब तक का सबसे महंगा सौदा है। इससे पहले 2019 में लाशन मर्डोक ने बेल- एयर एस्टेट को खरीदने के लिए करीब 15 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था। वार्नर एस्टेट नाम का यह बंगला बेवर्ली हिल्स में नौ एकड़ में फैला है।
विज्ञापन
वार्नर ब्रदर्स के पूर्व अध्यक्ष जैक वार्नर ने इस घर को 1930 में बनवाया था। इसमें कई बगीचे और गेस्ट हाउस हैं। इसके अलावा एक टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स सहित अन्य चीजे भी हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बेजोस इस एस्टेट को अपना मुख्य निवास बनाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस की संपत्ति 110 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है। बेजोस ने पिछले साल अपनी पत्नी मैकेंजी से तलाक लिया था। बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज एक साल से नया घर तलाश रहे थे। बेजोस ने पिछले साल न्यूयॉर्क में 554 करोड़ रुपए में 12 बेडरूम वाला एक घर खरीदा था।