{"_id":"6985ef8c3c0520057d0a008f","slug":"jeet-adani-advantage-vidarbha-2026-adani-group-investment-vidarbha-energy-hub-70000-crore-investment-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांटेज विदर्भ 2026: 70000 करोड़ का निवेश और ऊर्जा हब बनने की तैयारी, जानिए जीत अदाणी ने क्या कहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एडवांटेज विदर्भ 2026: 70000 करोड़ का निवेश और ऊर्जा हब बनने की तैयारी, जानिए जीत अदाणी ने क्या कहा
Fri, 06 Feb 2026 07:25 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:25 PM IST
सार
Advantage Vidarbha 2026: अदाणी समूह के जीत अदाणी ने कहा है कि विदर्भ में 70,000 करोड़ रुपये के निवेश से ऊर्जा हब तैयार किया जाएगा। उन्होंने इंटीग्रेटेड कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट से 30,000 नौकरियों का वादा भी किया। पढ़ें लॉजिस्टिक्स और माइनिंग पर अदाणी ग्रुप के विजन के बारे में उन्होंने क्या बताया।
विज्ञापन
जीत अदाणी
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
विदर्भ अब केवल संभावनाओं का क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि यह भारत के औद्योगिक विकास की नई धुरी बनने के लिए तैयार है। एडवांटेज विदर्भ 2026 में अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने इस क्षेत्र को ऊर्जा, उद्योग और रोजगार की अगली राजधानी के रूप में पेश किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और सही नीतियों ने नागपुर और विदर्भ को निवेश का हॉटस्पॉट बना दिया है। जीत अदाणी ने साफ किया कि विदर्भ में यह बदलाव अचानक नहीं हुआ है, बल्कि यह वर्षों की नीतिगत सोच से संभव हुआ है।
विज्ञापन
70,000 करोड़ का बड़ा दांव
जीत अदाणी ने कहा कि ग्रुप की विदर्भ में मौजूदगी केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पीढ़ियों तक चलने वाली प्रतिबद्धता है। महाराष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तिरोड़ा (3,300 मेगावाट) और बुटीबोरी (600 मेगावाट) पावर प्रोजेक्ट्स के जरिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। भविष्य की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना के तौर पर उन्होंने लिंगा, कलमेश्वर में प्रस्तावित 70,000 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड कोल गैसीफिकेशन कॉम्प्लेक्स का जिक्र किया। यह परियोजना न केवल नागपुर को स्वच्छ ऊर्जा और केमिकल उद्योग के ग्लोबल मैप पर लाएगी, बल्कि इससे 30,000 प्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
लॉजिस्टिक्स हब और सामाजिक सरोकार
नागपुर की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए, ग्रुप इसे देश का लॉजिस्टिक्स और एविएशन हब बना रहा है। मिहान में एमआरओ सुविधा के विस्तार और बोरखेड़ी में आईसीडी के जरिए विदर्भ एक मजबूत लॉजिस्टिक्स गेट-वे बन रहा है। इसके साथ ही, गोंडखैरी में पर्यावरण-अनुकूल अंडरग्राउंड माइनिंग प्रोजेक्ट 'शून्य विस्थापन' और जल संरक्षण की मिसाल पेश करेगा। जीत अदाणी ने जोर देकर कहा कि औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ अदाणी फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के जरिए विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन