फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Janet Yellen rules out bailout for bankrupt Silicon Valley Bank

SVB Crisis: सिलिकन वैली बैंक को अमेरिकी सरकार नहीं देगी कोई राहत, वित्त मंत्री का बड़ा बयान

Mon, 13 Mar 2023 04:13 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 04:13 AM IST
सार

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि हम जमाकर्ताओं के बारे में चिंतित हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Janet Yellen rules out bailout for bankrupt Silicon Valley Bank
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने बंद हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक के लिए संघीय सरकार से बेलआउट देने से इंकार कर दिया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी सरकार बैंक को कोई राहत नहीं देगी। उन्होंने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि हम जमाकर्ताओं के बारे में चिंतित हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन


येलेन ने सीबीएस के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन’ के साथ एक साक्षात्कार में सरकार के अगले कदमों की कुछ जानकारी दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थिति लगभग 15 साल पहले के वित्तीय संकट से बहुत अलग है, जब उद्योग को बचाने के लिए बैंक को राहत दी गई थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली वास्तव में बहुत सुरक्षित और अच्छी तरह पूंजीकृत है। यह लचीली है।
विज्ञापन


यही भी पढ़ें- अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक तालाबंदी की कगार पर क्यों पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली वास्तव में बहुत सुरक्षित
अमेरिकी मंत्री येलेन ने कहा कि वह पूरे सप्ताहांत जमाकर्ताओं की बात सुनती रही हैं, जिनमें से कई छोटे व्यवसाय हैं और जो हजारों लोगों को रोजगार देते हैं। आगे कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए उचित नीतियों को डिजाइन करने के लिए मैं अपने बैंकिंग नियामकों के साथ पूरे सप्ताहांत काम कर रही हूं।


 शुक्रवार को सिलिकॉन वैली बैंक को बंद करने की घोषणा कर दी
अमेरिकी नियामकों ने शुक्रवार को SVB को बंद करने की घोषणा कर दी। कैलफोर्निया में बैंकिंग नियामकों ने बैंको बंद करने के बाद फेडरल डिपॉजिट इन्श्योरेंश कॉरपोरेशन (FDIC) को बैंक के असेट रिसिवर के तौर पर नियुक्त किया है। इस खबर को पूरी दुनिया के बाजार में ग्लोबल मंदी की आहट के रूप में देखा जा रहा है।

सिलिकन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है। अमेरिकी इतिहास में साल 2008 में वाशिंगटन म्यूचुअल के बाद यह सबसे बड़ी बैंक असफलता है। बैंक ज्यादातर प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्टअप को अपनी सेवाएं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed