जनधन खाताधारकों को मिलेगा 3 साल के लिए बीमा कवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार जीरो बैलेंस पर खोले गए जनधन खाताधारकों को तोहफा देने जा रही है। सरकार ऐसे खाताधारकों को 3 साल का बीमा कवर देने का प्लान कर रही है। इस बीमा कवर में एक्सीडेंटल और जीवन बीमा दोनों कवर होगा। सरकार 16 करोड़ जनधन खातों को आधार से भी लिंक कर चुकी है। इससे सरकार को बीमा कवर की राशि देने में आसानी होगी।
2 लाख रुपये का होगा कवर
इस स्कीम के तहत प्रत्येक खाताधारक को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा और सरकार पर 9 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार इस कदम की घोषणा बजट में कर सकती है। इस बीमा कवर के लिए किसी भी खाते में पड़े बैलेंस या फिर कितने ट्रांजैक्शन किए है इसको आधार नहीं माना जाएगा।
सरकार अभी चला रही है 3 तरह की स्कीम
केंद्र सरकार अभी 3 तरह की स्कीम चला रही है जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना शामिल हैं। सुरक्षा बीमा योजना में 9.72 करोड़ लोग शामिल हैं। इसके लिए 12 रुपये का वार्षिक बीमा होता है। जीवन ज्योति बीमा में योजना में 3.06 करोड़ लोग शामिल हैं। इसके लिए लोगों से 330 रुपये का वार्षिक प्रीमियम लिया जाता है।