फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jan-Dhan scheme biggest instrument of financial inclusion: FM Sitharaman

PMJDY: 'जन धन योजना देश में वित्तीय समावेशन का सबसे बड़ा साधन', वित्त मंत्री सीतारमण ने आतंकवाद पर कही ये बात

Fri, 20 Oct 2023 12:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman: कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 में उद्घाटन भाषण देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 50 से अधिक सरकारी योजनाओं के तहत लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा रहे हैं, और पीएमजेडीवाई ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Jan-Dhan scheme biggest instrument of financial inclusion: FM Sitharaman
Nirmala Sitharaman - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 2014 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना की सराहना की। वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना (पीएमजेडीवाई) देश में वित्तीय समावेशन लाने के सबसे बड़े साधन के रूप में उभरी है।  कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 में उद्घाटन भाषण देते हुए, मंत्री ने कहा कि 50 से अधिक सरकारी योजनाओं के तहत लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा रहे हैं, और पीएमजेडीवाई ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जब यह योजना शुरू की गई थी तो लोगों के एक वर्ग ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दबाव में होंगे क्योंकि ये शून्य बैलेंस वाले खाते हैं। सीतारमण ने कहा कि आज स्थिति यह है कि इन खातों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है।  अपने संबोधन में उन्होंने जलवायु वित्तपोषण और इससे जुड़ी चुनौतियों पर भी विस्तार से बात की। 
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबी) सहित बहुपक्षीय संस्थान मौजूदा वैश्विक स्थिति में कम प्रभावी हो गए हैं। सीतारमण ने वैश्विक आतंकवाद से उत्पन्न चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और जोर देकर कहा कि निवेशकों और व्यवसायों को निवेश निर्णय लेते समय ऐसे कारकों को ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर्ज की स्थिति को लेकर सजग है और उसने यह सुनिश्चित करने के लिए राजकोषीय प्रबंधन किया है कि आने वाली पीढ़ी पर बोझ नहीं पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed