फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jaishankar, Goyal, Chandrasekhar co-chair first India-EU Trade & Tech Council meet

India-EU TTC: भारत-यूरोपीय संघ टीटीसी की बैठक में शामिल हुए तीन मंत्री, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 16 May 2023 10:27 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 May 2023 10:27 PM IST
सार

India-EU TTC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गत वर्ष अप्रैल में टीटीसी के गठन की घोषणा की थी। टीटीसी के तहत तीन कार्यबल बनाए गए हैं जो रणनीतिक प्रौद्योगिकी, डिजिटल गवर्नेंस व डिजिटल संपर्क, हरित व स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी और व्यापार, निवेश और मूल्य शृंखला पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन
Jaishankar, Goyal, Chandrasekhar co-chair first India-EU Trade & Tech Council meet
भारत-ईयू टीटीसी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की मंगलवार को ब्रसेल्स में बैठक हुई। पहली मंत्री-स्तरीय बैठक में दोनों पक्षों ने डिजिटल और स्वच्छ प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शिरकत की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गत वर्ष अप्रैल में टीटीसी के गठन की घोषणा की थी। टीटीसी के तहत तीन कार्यबल बनाए गए हैं जो रणनीतिक प्रौद्योगिकी, डिजिटल गवर्नेंस व डिजिटल संपर्क, हरित व स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी और व्यापार, निवेश और मूल्य शृंखला पर केंद्रित हैं।
विज्ञापन


भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्री-स्तरीय बैठक में दोनों पक्षों के शीर्ष मंत्री शामिल हुए। इस दौरान यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्गरेट वेस्तागर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री गोयल ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा कि वेस्तागर के साथ सभी हितधारकों की रचनात्मक बातचीत हुई। इसमें यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि (विदेश मामले) एवं उपाध्यक्ष जोसप बोरेल फोंतेलेस भी मौजूद रहे।


विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा, "इस टेकेड (तकनीकी दशक) में टीटीसी भरोसेमंद सहयोग को प्रोत्साहन दे सकती है जो पुनर्भूमंडलीकरण के लिए आवश्यक है। हितधारक आपूर्ति के लिए अहम हैं।" उन्होंने कहा कि इस बैठक में टीटीसी, जी20, वैश्विक दक्षिण की आवाज, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत पर विस्तार से चर्चा की गई। इस तरह के संवाद से हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed