फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jaiprakash Associates board meet to sell cement units on Monday

Jaypee Cement: सीमेंट इकाई बेचने Jaypee के लिए निदेशक मंडल की बैठक आज, जानें खरीदारों में कौन सी कंपनियां हैं?

Mon, 12 Dec 2022 05:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

Jaypee Cement:  बाध्यकारी समझौते पर जयप्रकाश एसोसिएट्स और जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने हस्ताक्षर किए हैं। जेपी समूह की कंपनियों ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस विनिवेश में 9.4 मिलियन टन की कुल क्षमता वाले सीमेंट प्लांट, 6.7 मिलियन टन की क्षमता वाली क्लिंकर संपत्ति और 280 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं।

विज्ञापन
Jaiprakash Associates board meet to sell cement units on Monday
demo pic

विस्तार

जेपी समूह ने सोमवार को कहा कि समूह के सीमेंट कारोबार को डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड को 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर बेचने के लिए एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बाध्यकारी समझौते पर जयप्रकाश एसोसिएट्स और जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने हस्ताक्षर किए हैं। जेपी समूह की कंपनियों ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस विनिवेश में 9.4 मिलियन टन की कुल क्षमता वाले सीमेंट प्लांट, 6.7 मिलियन टन की क्षमता वाली क्लिंकर संपत्ति और 280 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं।

विज्ञापन


डालमिया भारत को सीमेंट परिसंपत्तियों के विनिवेश से प्राप्त आय का मुख्य रूप से जयप्रकाश एसोसिएट्स के कर्ज को चुकाने के लिए उपयोग किया जाएगा। यह कर्ज से लदी जयप्रकाश एसोसिएट्स की संपत्ति की बिक्री का दूसरा सौदा है। इससे पहले कंपनी ने 2015 में डालमिया समूह को 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की कुल क्षमता वाली सीमेंट इकाइयों में नियंत्रण हिस्सेदारी बेची थी। समूह अपने ऋणदाताओं की ओर से दिवालिया बोली को रोकने व ऋण को कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है। फिर 2014 और 2017 के बीच जयप्रकाश एसोसिएट्स ने अल्ट्राटेक सीमेंट को 20 एमटीपीए क्षमता से अधिक की सीमेंट संपत्ति बेच दी।
विज्ञापन


जेपी समूह की जयप्रकाश एसोसिएट्स ने मध्य प्रदेश में अपनी नीलगिरि सीमेंट इकाई को बेचने का फैसला लेने के लिए सोमवार (12 दिसंबर 2022) को निदेशक मंडल की बैठक बुलाई थी। कंपनी के अधिग्रहण की दौड़ में डालमिया सीमेंट सबसे आगे रही हालांकि, मैदान में अदानी समूह और आदित्य बिड़ला समूह भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदानी और अल्ट्राटेक ग्रुप दोनों की ओर से 5,000 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्यांकन पर फर्म को खरीदने के लिए जेपी के साथ बातचीत की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश एसोसिएट्स की सीमेंट इकाइयों की बिक्री से भारतीय ऋणदाताओं को राहत मिलेगी। उनका कंपनी और इसकी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 7 नवंबर को करीब 28,753 करोड़ रुपये का निवेश है। कंपनी ने बैंक कर्ज चुकाने में चूक के बाद सालाना 10.55 मिलियन टन सीमेंट क्षमता की बिक्री की पेशकश की थी।डालमिया सीमेंट और जयप्रकाश एसोसिएट्स की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed