लॉन्च हुई दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत 4.3 लाख रुपये प्रति किलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीसी ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप सोच भी नहीं सकते। चॉकलेट का नाम ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्स्ट्राऑर्डिनेयर ( Trinity - Truffles Extraordinaire ) है, जो आईटीसी के लग्जरी ब्रांड फैबेल ( Fabelle ) की रेंज में पेश की गई है।
इतनी है कीमत
एक किलो चॉकलेट की कीमत 4.3 लाख रुपये है। दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के तौर पर इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। इसे फ्रांस के नामी शेफ फिलिप कॉन्टिसिनी और फैबेल के मास्टर चॉकलेटियर ने मिलकर बनाया किया।
एक डिब्बे के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे
इस संदर्भ में आईटीसी के फूड डिविजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अनुज रुस्तगी ने कहा है कि ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्ट्राऑर्डिनेएर के 15 ट्रफल्स (कैंडी) के डिब्बे के लिए लोगों को एक लाथ रुपये खर्च करने होंगे। इसका मतलब, एक कंडी की कीमत करीब 6667 रुपये है और प्रति कैंडी का वजन 15 ग्राम है।
लकड़ी के डिब्बे में मिलेगी चॉकलेट
बता दें, कि यह लोगों को हाथ से बने लकड़ी के डिब्बे में मिलेगी। आगे रुस्तगी ने कहा कि, 'हमने लग्जरी चॉकलेट मार्केट में देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।' हमारी चॉकलेट गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हुई है।