फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT dept will follow the normal course of action against for tax recovery in case of Congress

Congress: 'कांग्रेस पर ₹115 करोड़ कर बकाया', सूत्रों का आयकर विभाग के हवाले से दावा- कोई खाता सीज नहीं हुआ

Fri, 16 Feb 2024 06:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

Congress: आयकर विभाग के अनुसार अपनी अपील में कहीं भी कांग्रेस ने कर-देय राशि पर असहमति नहीं जताई है। विभाग की ओर से किसी भी बैंक खाते का संचालन बंद नहीं किया गया है।

विज्ञापन
IT dept will follow the normal course of action against for tax recovery in case of Congress
कांग्रेस नेता अजय माकन। - फोटो : X/Congress

विस्तार

आयकर विभाग कांग्रेस के मामले में कर वसूली के लिए कार्रवाई की सामान्य प्रक्रिया का पालन करेगा। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी को करेगा। आयकर विभाग का कांग्रेस पर वर्तमान बकाया 115 करोड़ रुपये है। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर आयकर विभाग के एक सूत्र ने एएनआई को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के किसी भी बैंक खाते का परिचालन बंद नहीं किया गया है या उन्हें जब्त नहीं किया गया है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि कांग्रेस ने केवल 78 लाख रुपये का कर भुगतान किया, इसलिए सीआईटी (अपील) ने उनकी याचिका खारिज कर दी। फिर से कांग्रेस पार्टी मई 2023 में ITAT में दूसरी अपील के लिए गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हालांकि, कांग्रेस ने आईटीएटी में टैक्स डिमांड पर किसी भी रोक के लिए आवेदन नहीं किया। अक्टूबर 2023 में, कांग्रेस पार्टी ने ₹1.72 करोड़ का भुगतान किया। आईटीएटी की ओर से आज कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। आयकर विभाग के अनुसार अपनी अपील में कहीं भी कांग्रेस ने कर-देय राशि पर असहमति नहीं जताई है। विभाग की ओर से किसी भी बैंक खाते का संचालन बंद नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब

कांग्रेस की ओर से सरकार पर खाते सीज कर राजनीतिक रूप से निष्क्रिय करने का आरोप लगाने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए चुन लेगा उसके बाद कांग्रेस के पास ऐसी  कहानियां गढ़ने के लिए बहुत समय होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी की रिकॉर्ड मार्जिन से जीत के बाद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के पास विदेश जाकर लोकतंत्र इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और न्यायपालिका पर बात करने का पूरा मौका होगा।



कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने उसका मुख्य खाता सीज कर दिया है। हालांकि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने खातों को डिफ्रीज करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले में अगले हफ्ते सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed