फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Department conducts survey action on premises linked to Raymond Group

IT Dept Survey: रेमंड के परिसरों पर आयकर विभाग ने किया सर्वेक्षण, कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में दी जानकारी

Fri, 26 Sep 2025 03:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Sep 2025 03:36 PM IST
सार

IT Dept Survey: आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड से जुड़े भारतीय परिसरों का सर्वेक्षण किया। कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
IT Department conducts survey action on premises linked to Raymond Group
आयकर रिटर्न - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड से जुड़े भारतीय परिसरों का सर्वेक्षण किया। कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी है। रेमंड ने शुक्रवार को एक नियामकीय सूचना में कहा, "अधिकारियों ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के तहत सर्वेक्षण कार्रवाई करने के लिए भारत में कंपनी के कार्यालयों और विनिर्माण इकाइयों का दौरा किया।" रेमंड लाइफस्टाइल और रेमंड रियल्टी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में यह जानकारी दी। आईटी सर्वे अब भी जारी है।

विज्ञापन

आयकर विभाग की ओर से किया जाने वाला सर्वेक्षण क्या है? 

आयकर अधिनियम की धारा 133ए के तहत सर्वेक्षण, तलाशी अभियान से अलग होता है। हालाकि इसका दायरा सीमित होता है, लेकिन अर्जित आय पर संभावित कर चोरी का पता लगाने के लिए इसकी शक्तियां पर्याप्त और व्यापक होती हैं। 

विज्ञापन


बॉम्बे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (बीसीएएस) के अनुसार, इस शक्ति का प्रयोग करने से पहले, आयकर प्राधिकरण को केवल कुछ सीमित पूर्व शर्तों को पूरा करना होता है। आईटी विभाग के सर्वेक्षण के दौरान, अधिकारियों को लेखा-बही और अन्य दस्तावेज़ों का निरीक्षण करने, उन पर पहचान चिह्न लगाने और उनके आंशिक विवरण या प्रतिलिपियां बनाने का अधिकार होता है। वे बही-खाते या दस्तावेजो को जब्त भी कर सकते हैं। हालांकि इन्हें मुख्य आयुक्त या महानिदेशक की अनुमति के बिना दस कार्यदिवसों से अधिक समय तक नहीं रखा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed