फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Israeli foreign minister gives indication of shape of future connectivity in West Asia

Ind-Israel: पश्चिम को नई कनेक्टिविटी मुहैया कराएंगे भारत, इस्राइल व अरब देश, एली कोहेन ने बताया ये प्लान

Tue, 09 May 2023 09:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 May 2023 09:24 PM IST
सार

Ind-Israel: इस्राइल के विदेश मंत्री तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार की सुबह यहां पहुंचे लेकिन गाजा पट्टी में एक आतंकवादी समूह के खिलाफ तेल अवीव के अभियान को देखते हुए उन्होंने यात्रा बीच में ही छोड़ने की घोषणा की। इस्राइल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो 42,000 भारतीय श्रमिकों को यहूदी राज्य में निर्माण और नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने की अनुमति देगा।

विज्ञापन
Israeli foreign minister gives indication of shape of future connectivity in West Asia
एली कोहेन - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एली कोहेन राजनीतिक-आर्थिक दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उन्होंने एक आर्थिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें मुख्य रूप से जल प्रबंधन और कृषि के क्षेत्र से 36 इस्राइली व्यवसायी शामिल थे। दिल्ली यात्रा के दौरान विदेश मंत्री कोहेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

विज्ञापन


इस्राइल के विदेश मंत्री तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार की सुबह यहां पहुंचे लेकिन गाजा पट्टी में एक आतंकवादी समूह के खिलाफ तेल अवीव के अभियान को देखते हुए उन्होंने यात्रा बीच में ही छोड़ने की घोषणा की। इस्राइल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो 42,000 भारतीय श्रमिकों को यहूदी राज्य में निर्माण और नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने की अनुमति देगा। कोहेन ने एक कारोबारी मंच को संबोधित करते हुए कहा कि भारत, इस्राइल और अरब देश मिलकर खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय संपर्क और रेलवे नेटवर्क को बढ़ावा दे सकते हैं इससे भविष्य में इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर भारतीय खेप पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


यहां पहुंचने के कुछ घंटे बाद कोहेन ने भारत-इस्राइल व्यापार मंच को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने की भी वकालत की। इजरायल के विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि कैसे इस्राइल, अरब देश और भारत पश्चिम के लिए कनेक्टिविटी बना सकते हैं। उन्होंने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में भविष्य की कनेक्टिविटी के आकार का अवलोकन करते हुए कहा, 'भारत से जो व्यापार होगा, वह अरब बंदरगाह पर उतरेगा और वहां से ट्रेन से हाइफा बंदरगाह ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में कनेक्टिविटी पर कोहेन की टिप्पणी भारत, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की ओर से सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करने और एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना पर चर्चा करने के दो दिन बाद आई है। जनवरी में इजरायल ने हाइफा का रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह अदाणी समूह को सौंप दिया था। हाइफा बंदरगाह शिपिंग कंटेनरों के मामले में इज़राइल का दूसरा सबसे बड़ा और शिपिंग पर्यटक क्रूज जहाजों के मामले में सबसे बड़ा बंदरगाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed