फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Is IndiGo ready to meet the DGCA deadline? The government hopes for smoother flights

क्या तैयार है इंडिगो?: पायलट रोस्टर पर एयरलाइन की छूट खत्म, सरकार को उड़ानें सुचारू रहने की उम्मीद

Tue, 10 Feb 2026 11:19 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 10 Feb 2026 11:19 AM IST
सार

इंडिगो ने पायलटों की उपलब्धता बढ़ाते हुए क्रू बफर और स्टैंडबाय पायलटों की संख्या में इजाफा किया है। सरकार के मुताबिक, आज FDTL नियमों पर दी गई छूट खत्म होने के बाद भी उड़ानों में बड़े व्यवधान की संभावना कम है।

विज्ञापन
Is IndiGo ready to meet the DGCA deadline? The government hopes for smoother flights
इंडिगो का नया लंबी दूरी का A321XLR विमान - फोटो : X-@IndiGo6E

विस्तार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने दिसंबर में शून्य से फरवरी तक अपना क्रू बफर बढ़ाकर 3% कर लिया है। साथ ही पायलट-टू-एयरक्राफ्ट अनुपात भी मजबूत किया है। इन सुधारों के बाद सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को उम्मीद है कि पायलट ड्यूटी और विश्राम से जुड़े नियमों (FDTL) पर दी गई अस्थायी छूट खत्म होने के बावजूद उड़ानों में न्यूनतम ही बाधा आएगी।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों में दी गई 68 दिनों की अस्थायी छूट 10 फरवरी 2026 को खत्म हो गई है। दिसंबर 2025 में भारी संख्या में उड़ानों के रद्द होने और संचालन में आई दिक्कतों के बाद नियामक ने एयरलाइन को यह राहत दी थी। इसका उद्देश्य था कि इंडिगो नई व्यवस्था के अनुरूप अपने पायलट रोस्टर और तैनाती प्रणाली को दोबारा व्यवस्थित कर सके।

विज्ञापन

दिसंबर में देश ने देखा इंडिगो संकट

  • दिसंबर में एफडीटीएल मानकों के उल्लंघन से इंडिगो की परिचालन व्यवस्था चरमरा गई थी।
  • उस दौरान एयरलाइन को 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं और विमानन नियामक डिजिसिए ने रिकॉर्ड 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालात संभालने के लिए डिजिसिए ने 6 दिसंबर को रात की ड्यूटी से जुड़े नियमों में 10 फरवरी तक अस्थायी छूट दी थी।

प्रति विमान पायटल क्रू सेट की संख्या बढ़ी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब एयरलाइन ने रोस्टरिंग योजनाओं में सुधार करते हुए प्रति विमान पायलट क्रू सेट की संख्या बढ़ा दी है। फरवरी के रोस्टर में यह औसतन 7.2 क्रू सेट प्रति विमान तक पहुंच गई है, जो जनवरी में 7.1 थी। दिसंबर के संकट के समय यह संख्या छह से भी कम थी। क्रू सेट का मतलब है हर विमान के लिए उपलब्ध पूर्ण पायलट टीमों की संख्या।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2025 में जहां क्रू बफर शून्य था, वह फरवरी में बढ़कर 3% हो गया है, जबकि स्टैंडबाय क्रू की न्यूनतम सीमा 15% तक कर दी गई है। इससे बीमारी, आकस्मिक अवकाश या शेड्यूल में गड़बड़ी की स्थिति में उड़ानों को संभालने की क्षमता बढ़ी है।

इन आंकड़ों का अकलन नए FDTL नियमों के संदर्भ में जरूरी

हालांकि, विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि इन आंकड़ों का आकलन नए एफडीटीएल नियमों के संदर्भ में जरूरी है। विशेषज्ञ कैप्टन मोहन रंगनाथन के अनुसार, सुचारू संचालन के लिए प्रति विमान कम से कम सात क्रू सेट होना अनिवार्य है। अगर DGCA को दिए गए आंकड़े वास्तव में उड़ान भर रहे विमानों के अनुरूप हैं, तो व्यवधान की आशंका नहीं होगी।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?

  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 तक इंडिगो के पास 5,085 पायलट और करीब 350 सक्रिय विमान थे।
  • जनवरी में एयरलाइन ने 100 ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर नियुक्त किए और आने वाले महीनों में नियमित प्रशिक्षण की योजना बनाई है।
  • वहीं, अगले छह महीनों में कुछ पायलटों के इस्तीफे और सेवानिवृत्ति भी अनुमानित हैं।

मंत्रालय की समीक्षा में क्या आया सामने?

मंत्रालय की समीक्षा में यह भी सामने आया है कि जनवरी में हुई उड़ान रद्दियां मुख्य रूप से खराब मौसम, एयरस्पेस प्रतिबंध और अन्य परिचालन कारणों से थीं, न कि पायलट ड्यूटी नियमों के उल्लंघन से। 15 से 31 जनवरी के बीच इंडिगो ने लगभग 90% निर्धारित सेवाएं संचालित कीं और कुल 284 उड़ानें रद्द हुईं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स के अध्यक्ष सीएस रंधावा ने कहा कि मौजूदा ऑपरेशनल फ्लीट के हिसाब से इंडिगो के पास पर्याप्त पायलट हैं और 10 फरवरी की समयसीमा के बाद उड़ानों के रद्द होने की कोई बड़ी वजह नहीं दिखती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed