फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRDAI guidelines on standard professional indemnity policy for insurance intermediaries including brokers corporate agents

इरडा: पेशेवर क्षतिपूर्ति नीति को लेकर दिशानिर्देश जारी, एक जुलाई से होंगे लागू

Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 12 Jun 2021 09:30 AM IST
सार

इरडा ने ब्रोकर, कॉर्पोरेट एजेंट और विभिन्न बीमा कंपनियों के उत्पादों की जानकारी देने वाले 'वेब एग्रीगेटर' समेत बीमा मध्यस्थों के लिए मानक पेशेवर क्षतिपूर्ति नीति को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
IRDAI guidelines on standard professional indemnity policy for insurance intermediaries including brokers corporate agents
group public insurance will be paid through DBT mode - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीमा नियामक इरडा ने ब्रोकर, कॉर्पोरेट एजेंट और विभिन्न बीमा कंपनियों के उत्पादों की जानकारी देने वाले 'वेब एग्रीगेटर' समेत बीमा मध्यस्थों के लिए मानक पेशेवर क्षतिपूर्ति नीति को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) द्वारा जारी निदेशा निर्देश एक जुलाई 2021 से प्रभाव में आ जाएंगे।

विज्ञापन


दिशानिर्देश के अनुसार पेशेवरों और पेशेवर संस्थाओं पर उनके ग्राहकों द्वारा उनके पेशेवर कर्तव्यों के दौरान त्रुटियों या लापरवाही के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है।
विज्ञापन


क्या है पेशेवर क्षतिपूर्ति पॉलिसी?
पेशेवर क्षतिपूर्ति पॉलिसी एक दायित्व वाला बीमा उत्पाद है जो पेशेवर सलाह देने वाले व्यक्तियों और पेशेवर संस्थाओं को उनके ग्राहकों के त्रुटियों और चूक को लेकर लापरवाही बरतने के दावों से बचाता है। यह पेशेवर कार्यों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप ग्राहकों को हुई वित्तीय हानि को कवर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक साधारण बीमा कंपनियों को बीमा करने वालों, कॉर्पोरेट एजेंटों, वेब एग्रीगेटरों (विभिन्न बीमा कंपनियों के बीमा उत्पादों की जानकारी देने वाला) और बीमा विपणन कंपनियों के लिए मानक पेशेवर क्षतिपूर्ति की पेशकश करने का प्रयास करना चाहिए।

जोखिम के आधार पर प्रीमियम तय करेंगे बीमाकर्ता 
दिशानिर्देश के अनुसार, 'बीमाकर्ता जोखिम के आधार पर प्रीमियम तय करेंगे।' बीमा उत्पादों के बारे में पैरवी करने वाले तथा वितरण में लगे बीमा मध्यस्थों को पेशेवर क्षतिपूर्ति बीमा पॉलिसी लेने की आवश्यकता होती है।

इतनी रही जीवन बीमा कंपनियों की आय 
मालूम हो कि जीवन बीमा कंपनियों की नए कारोबार से प्रीमियम आय मई 2021 में 5.6 फीसदी घटकर 12,976.99 करोड़ रुपये रही। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों के अनुसार देश में 24 जीवन बीमा कंपनियों की नए कारोबार से मिलने वाली पहले साल की प्रीमियम आय एक साल पहले इसी माह में 13,739 करोड़ रुपये थी।


12.4 फीसदी गिरी एलआईसी की प्रीमियम आय
इसमें देश की सबसे बड़ी और सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रीमियम आय मई 2021 में 12.4 फीसदी गिरकर 8,947.64 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले मई 2020 में यह 10,211.53 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed