फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO record broken; figure may reach 1.50 lakh crores by December, record was 1.19 lakh crores in 2021

IPO का रिकॉर्ड टूटा: दिसंबर तक 1.50 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है आंकड़ा, 2021 में 1.19 लाख करोड़ का था रिकॉर्ड

Tue, 12 Nov 2024 04:55 AM IST
शुभम कुमार अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 04:55 AM IST
सार

घरेलू बाजार में आईपीओ का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल अब तक कुल 72 कंपनियों ने इश्यू के जरिये 1,21,745 करोड़ रुपये जुटाए हैं। विश्लेषकों की माने तो यही रुझान बना रहा तो दिसंबर तक ये आकड़ा 1.50 लाख करोड़ तर पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
IPO record broken; figure may reach 1.50 lakh crores by December, record was 1.19 lakh crores in 2021
टूट गया आईपीओ का रिकॉर्ड - फोटो : एएनआई

विस्तार

घरेलू बाजार में आईपीओ का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल अब तक कुल 72 कंपनियों ने इश्यू के जरिये 1,21,745 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे पहले 2021 में 63 कंपनियों ने 1.20 लाख करोड़ जुटाए थे। 2017 में 75,279 करोड़ की तीसरी सबसे बड़ी रकम जुटाई गई थी।
विज्ञापन


क्या कहते विश्लेषक..
विश्लेषकों के मुताबिक आईपीओ का यही रुझान बना रहा तो दिसंबर तक कंपनियां 1.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा सकती हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने में अब तक चार कंपनियों ने18,533 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें सबसे अधिक 11,327 करोड़ रुपये स्विगी ने जुटाए हैं। इस महीने अभी भी 10 आईपीओ आने वाले हैं। इसमें सबसे बड़ा 10,000 करोड़ रुपये एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का होगा। एचडीएफसी बैंक की कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल भी बाजार में आने वाली है। इसने 12,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास मसौदा जमा करा दिया है। 10,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा।
विज्ञापन


90 तक पहुंच सकती है कंपनियों की संख्या
दिसंबर तक आईपीओ से रकम जुटाने वाली कंपनियों की संख्या 90 तक पहुंच सकती है। वैसे आईपीओ की संख्या के लिहाज से रिकॉर्ड टूट चुका है। 2021 में 63 कंपनियों ने 1.20 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। 2023 में 58 कंपनियों ने 49,437 करोड़ व 2022 में 40 कंपनियों ने 59,939 करोड़ जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी-मझोली कंपनियों ने जुटाए 8,124 करोड़ रुपये
एसएमई कंपनियों ने पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 216 कंपनियों ने इस साल 8,124 करोड़ जुटाए हैं। 2012 में एसएमई प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने के बाद यह सर्वाधिक रकम है। इससे पहले 2023 में 182 कंपनियों ने 4,967 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। सबसे ज्यादा कैपिटल गुड्स की कंपनियां : सबसे अधिक 21 कंपनियां कैपिटल गुड्स क्षेत्र की रही हैं। इसके बाद सेवा क्षेत्र की 9 और कंस्ट्रक्शन की 8 कंपनियां रही हैं। अन्य क्षेत्र की 24 कंपनियां रही हैं। 2023 में कैपिटल गुड्स की 27 कंपनियां बाजार में उतरीं थीं।


विभोर स्टील को सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन
इस साल आईपीओ में विभोर स्टील को सबसे अधिक 324 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। मानबा फाइनेंस को 224 गुना, केआरएन हीट को 213 गुना, गाला प्रीसीजन को 201 गुना और यूनिकॉर्न ई-सोल्यूशन को 168 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। फायदा देनेवाले में केआरएन हीट ने 167 फीसदी का लाभ दिया है। प्रीमियर एनर्जी ने 150 फीसदी, भारती हेक्सॉकॉन ने 142 फीसदी का फायदा दिया है।
 
कंपनी रकम (करोड़ में)
ह्यूंडई 27,870
कोल इंडिया 15,199
रिलायंस पावर 11,563
स्विगी 11,327
जीआईसी 11,175
एसबीआई कार्ड्स 10,355
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed