फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bikaji Foods and Global Health IPO Allotment Likely Today Know Price Band and Other Details in Hindi

Bikaji And Global Health IPO: आज खुलेगा बीकाजी फूड्स व ग्लोबल हेल्थ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड व अन्य बातें

Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
सार

Bikaji Foods And Global Health IPO Open Today: बीकाजी फूड्स के आईपीओ के लिए 285 रुपये से 300 रुपये के बीच का प्राइस बैंड रखा गया है।ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ने अपने 2,206 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 319-336 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है।

विज्ञापन
Bikaji Foods and Global Health IPO Allotment Likely Today Know Price Band and Other Details in Hindi
Bikaji and Global Health IPO - फोटो : Istock

विस्तार

शेयर बाजार में गुरुवार यानी तीन नवंबर को दो कंपनियों की आईपीओ के माध्यम से एंट्री मिलने वाली है। दरअसल, तीन नवंबर को ग्लोबल हेल्थ और बीकाजी फूड्स का आईपीओ खुल रहा है। इन दोनों की कंपनियों में आगामी सात नवंबर तक पैसा लगा सकेंगे। बता दें कि ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड मेदांता ब्रांड के तहत हॉस्पिटल का संचालन कती है, जबकि बीकाजी देश की प्रतिष्ठित एफएमसीजी (भुजिया और नमकीन) ब्रांड है। तीन से सात नवंबर के बीच दोनों ही कंपनियों के आईपीओ में निवेश किया जा सकेगा।

विज्ञापन

बीकाजी फुड्स आईपीओ

Bikaji Foods and Global Health IPO Allotment Likely Today Know Price Band and Other Details in Hindi
आईपीओ - फोटो : pixabay

बीकाजी फूड्स के आईपीओ के लिए 285 रुपये से 300 रुपये के बीच का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 900 करोड़ रुपये जुटाना की तैयारी में है। आईपीओ के तहत 2.94 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। बाजार के जानकारों के मुताबिक बीकाजी फूड़स के शेयर ग्रे मार्केट में 71 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों की बाजार में 16 नवंबर को लिस्टिंग हो सकती है। वहीं निवेशकों को 11 नवंबर 2022 को शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड

Bikaji Foods and Global Health IPO Allotment Likely Today Know Price Band and Other Details in Hindi
medanta

मेदांता ब्रांड नाम के तहत अस्पतालों का परिचालन और मैनेजमेंट करने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ने अपने 2,206 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 319-336 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है। कंपनी की शुरुआती शेयर बिक्री तीन से सात नंवबर के बीच खोली जाएगी। आईपीओ के माध्यम से पांच सौ करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 5.08 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फोर सेल के जरिए की जाएगी। जानकारों के मुताबिक ग्लोबल हेल्थ के शेयर ग्रे मार्केट में 19 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।  कंपनी के शेयर 16 नवंबर 2022 को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed