फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investors pulled out Rs 13,815 crore from debt mutual funds amid fears of a hike in interest rates

Mutual Funds: डेट म्यूचुअल फंड से निवेशकों ने निकाले 13,815 करोड़, गेल देगी चार रुपये प्रति शेयर का लाभांश

Tue, 14 Mar 2023 06:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 06:33 AM IST
सार

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एंफी) के आंकड़ों के अनुसार डेट फंड में नवंबर में 3,668 करोड़ रुपये का निवेश आया था। कुल 16 फिक्स्ड इनकम में से 10 में से निकासी की गई है जबकि 6 में निवेश आया है।

विज्ञापन
Investors pulled out Rs 13,815 crore from debt mutual funds amid fears of a hike in interest rates
म्यूचुअल फंड - फोटो : Istock

विस्तार

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच फरवरी में निवेशकों ने डेट म्यूचुअल फंड से 13,815 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह लगातार तीसरी महीना है, जब इस सेगमेंट से पैसे निकाले गए हैं। जनवरी में 10,316 करोड़ और दिसंबर में 21,947 करोड़ रुपये निकाले गए थे।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एंफी) के आंकड़ों के अनुसार डेट फंड में नवंबर में 3,668 करोड़ रुपये का निवेश आया था। कुल 16 फिक्स्ड इनकम में से 10 में से निकासी की गई है जबकि 6 में निवेश आया है। सबसे ज्यादा लिक्विड फंड से पैसा निकाला गया है। 
विज्ञापन


डेट म्यूचुअल फंड से निवेशकों ने निकाले 13,815 करोड़
गेल देगी चार रुपये प्रति शेयर का लाभांश
नई दिल्ली। सरकारी कंपनी गेल    वित्त वर्ष 2022-23 के लिए चार रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देगी। इसके लिए उसे कुल 2,630 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। चेयरमैन संदीप कुमार गुप्ता ने कहा, कंपनी लंबे समय में निवेशकों को फायदा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेबी 66 संपत्तियों की करेगा नीलामी
नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी शारदा समूह से जुड़ी 66 संपत्तियों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 11 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे के बीच की जाएगी। इस संपत्ति का  आरक्षित मूल्य 32 करोड़ रुपये रखा गया है। सेबी ने क्विकर रियल्टी को इसके लिए पिछले दिनों नियुक्त किया है। 

महिंद्रा समूह ने बेचे छह फीसदी शेयर
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव में छह फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेची है। इसने 2.29 करोड़   शेयर बेचे हैं। यह पेड-अप शेयर पूंजी का 6.05 प्रतिशत है। यह बिक्री 357.39 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर की गई है। 


पीएनबी हाउसिंग जुटाएगी 2,500 करोड़
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस राइट्स इश्यू से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए उसे सेबी से मंजूरी मिल गई है। इसने दिसंबर, 2022 में सेबी के पास कागजात जमा कराया था। इस निर्गम के बाद कंपनी में पंजाब नेशनल बैंक का हिस्सा 30 फीसदी से नीचे हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed