फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investors are turning to platinum along with gold and silver, and there is also a demand for a platinum ETF

Platinum: सोने-चांदी के साथ प्लेटिनम की ओर निवेशकों का रुख, प्लेटिनम ईटीएफ लाने की भी उठ रही मांग

Fri, 24 Oct 2025 06:52 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 24 Oct 2025 06:52 PM IST
सार

निवेशक अब सोने और चांदी के साथ ही अन्य कीमती वैकल्पिक धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। जिनमें प्लेटिनम बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर सोने और चांदी के साथ प्लेटिनम के प्रतिदिन के कीमतों की जानकारी देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Investors are turning to platinum along with gold and silver, and there is also a demand for a platinum ETF
प्लेटिनम - फोटो : Adobestock

विस्तार

सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच प्लेटिनम (कीमती धातु) की कीमतें सस्ती बनी हुईं हैं। निवेशक अब इस और भी देखने लगे हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर सोने और चांदी के साथ प्लेटिनम के प्रतिदिन के कीमतों की जानकारी देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को प्लेटिनम की कीमत 51,103 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 अरब डॉलर बढ़कर $702.2 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

विज्ञापन

प्लेटिनम बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहा 

इब्जा के राष्ट्रिय सचिव सुरेंद्र मेहता कहते हैं, यह सोने से कहीं अधिक दुलर्भ धातु है। एसोसिएशन प्लेटिनम पर एक्सचेंज ट्रेडड (ईटीएफ)फंड लाने की मांग करेगा और कमोडिटी एक्सचेंज से प्लेटिनम फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने का भी अनुरोध करेगा। निवेशक अब सोने और चांदी के साथ ही अन्य कीमती वैकल्पिक धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। जिनमें प्लेटिनम बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहा है। हाल ही में इसकी कीमतों में तेजी देखी गई, जो कि 900 डॉलर से बढ़कर 1,600 डॉलर प्रति औंस रही। इसकी मांग भी चांदी की तरह ही निकट भविष्य में तेज होगी, क्योंकि यह भी औद्योगिक क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में प्लेटिनम की मांग

कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है, प्लेटिनम सोने से कही अधिक दुलर्भ धातु है और आनेवाले समय इसमें निवेश बढ़ सकता है। यह चांदी की तरह ऐसी धातु है, जो कि निवेश और औद्योगिक क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है। ग्रेडेड फाइनेंशियल सर्विसेज के अजित सिंह कहते है यह महंगाई से बचने के लिए लबे समय के लिए अच्छा विकल्प माना जाता रहा है। मौजूदा समय में प्लेटिनम की कीमतें सोने की तुलना में कम है। निवेशक लंबे समय के लिए इसमें निवेश करते रहे हैं और यह लंबे समय में अच्छा रिटर्न देता रहा है। निवेशक बैंकों और अधिकृत विक्रेताओं के पास से उच्च गुणवत्ता वाले प्लेटिनम बुलियन या सिक्के खरीदे जा सकते हैं।

प्लेटिनम दुलर्भ धातु है और इसका इस्तेमाल औद्योगिक क्षेत्र में होता है

प्लेटिनम दुलर्भ धातु है और इसका इस्तेमाल औद्योगिक क्षेत्र में होता है, जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग चिकित्सा उपकरणों, जेट इंजन ब्लेड, ग्लास फाइबर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उद्योग में भी होता है। निकट भविष्य में इसको हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी में प्लेटिनम की बड़ी भूमिका बढ़ सकती है, जिसके बाद इसकी मांग में वृद्धि होगी। प्लेटिनम का 75 प्रतिशत उत्पादन दक्षिण अफ्रीका में होता है।

घरेलू बाजार में प्लेटिनम की मांग कम 

वर्तमान समय में प्लेटिनम ज्वेलरी की घरेलू बाजार में मांग सोने की तुलना में कम है। 2025 के बजट में प्लेटिनम पर सीमा शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया था। जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में आभूषण निर्माण में साल दर साल 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed