Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 अरब डॉलर बढ़कर $702.2 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े
Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.496 अरब डॉलर बढ़कर 702.28 अरब डॉलर रह गया। वहीं स्वर्ण भंडार का मूल्य 6.181 अरब डॉलर बढ़कर 108.546 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.496 अरब डॉलर बढ़कर 702.28 अरब डॉलर रह गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 2.176 अरब डॉलर बढ़कर 697.784 अरब डॉलर हो गया था।
ये भी पढ़ें: Piyush Goyal: 'भारत जल्दबाजी में या बंदूक की नोंक पर व्यापार समझौते नहीं करता', बर्लिन में गोयल की दो टूक
विदेशी मुद्रा आस्तियां घटकर 570.411 अरब डॉलर हो गई
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.692 अरब डॉलर घटकर 570.411 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है।
स्वर्ण भंडार बढ़कर 108.546 अरब डॉलर हो गया
आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 6.181 अरब डॉलर बढ़कर 108.546 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा किस्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 38 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.722 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 30 मिलियन डॉलर घटकर 4.602 अरब डॉलर रह गई।