अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक साल में योग पर इतना खर्च करता है अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पांचवां साल है। इस मौके पर भारत सहित विश्व के कई देशों में योग दिवस मनाया गया। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'क्लाइमेट एक्शन है'। देश के अलग-अलग हिस्सों से योग की तस्वारें भी सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में करीब 40 हजार लोगों के साथ विभिन्न आसन किए। वहीं अमेरिका के नेशनल हॉल में भी 1,500 लोगों ने योग किया।
इस संदर्भ में अमेरिका में भारत के राजदूत का कहना है कि यह संख्या अमेरिकी लोगों से योग को मिले जबरदस्त प्रतिक्रिया को दर्शाता है।
हर साल योग पर इतना खर्च करता है अमेरिका
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में योग दिवस इतने धूमधाम से मनाया जा रहा हो। अमेरिकी हर वर्ष योग कक्षाओं, कपड़ों, उपकरणों और सामान पर करीब 1,11,573 करोड़ रुपये खर्च करता है।
योग अभ्यासकों में 50 फीसदी की वृद्धि
इतना ही नहीं, एक योग पत्रिका के सर्वेक्षण के अनुसार, साल 2012 से अबतक योग अभ्यासकों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। साल 2012 तक करीब दो करोड़ लोग ही योग अभ्यास करते थे। लेकिन योग जर्नल की मानें तो आज अमेरिका में करीब तीन करोड़ 60 लाख लोग योग करते हैं।
स्वामी विवेकानंद ने की थी योग की शुरुआत
मौजूदा समय में अमेरिका में छह हजार योग स्टूडियो हैं। अमेरिका में स्वामी विवेकानंद ने 1883 में सबसे पहले योग की शुरुआत की थी। इसके बाद परमहंस योगानंद ने इसके विस्तार में काफी योगदान दिया।