फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   International flight operations expected to return to normal soon says Rajiv Bansal

Civil Aviation: अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द होंगी सामान्य, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जताई उम्मीद

Wed, 24 Nov 2021 03:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Nov 2021 03:22 PM IST
सार

Civil Aviation: नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।  इस साल के अंत तक सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है। 

विज्ञापन
International flight operations expected to return to normal soon says Rajiv Bansal
जहाज में पैदा हुए बच्चे की क्या होगी नागरिकता - फोटो : iStock

विस्तार

नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस साल के अंत तक सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते देश से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था और ये पिछले साल मार्च से बंद हैं। हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जरूर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है सरकार आने वाले कुछ हफ्तों में दुबई, सिंगापुर, फ्रांस, यूके, यूएस, बांग्लादेश, श्रीलंका, कतर, सऊदी अरब, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ानें बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसमें दावा किया गया कि हर देश के उच्चायोग के बीच लगातार चर्चा हो रही है और जहां भी आवश्यक हो, हम एयर बबल समझौतों के तहत उड़ानों को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के लिए पांच साल में मिलेंगे 90 हजार करोड़
हवाईअड्डा क्षेत्र के विकास के लिए अगले पांच साल में 90 हजार करोड़ के निवेश की संभावना है। नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को बताया कि हवाई सेवाओं के क्षेत्र में काफी अवसर हैं और निजी क्षेत्र से ही अगले पांच साल में 68 हजार करोड़ का निवेश आ सकता है।

बंसल के अनुसार, महामारी से बुरी तरह प्रभावित विमानन उद्योग में अब तेजी से सुधार भी आ रहा है। घरेलू और विदेशी उड़ानों को दोबारा शुरू किया जा रहा, जिससे हवाई यात्रियों की रोजाना संख्या चार लाख पहुंच गई है। यह कोविड पूर्व स्तर के लगभग समान है। सचिव ने कहा कि हवाईअड्डे के विकास में आने वाले कुल निवेश में से 22 हजार करोड़ रुपये भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण लगाएगा। सरकार की मंशा अगले पांच साल में 220 हवाईअड्डों का परिचालन करने की है। अभी यह संख्या 136 है।

भारत में नंबर वन बनने की क्षमता : सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि अगले एक दशक में भारत हवाई सेवा क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच सकता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हमने सात साल में 62 नए हवाईअड्डों का निर्माण किया है। 2025 तक 84 और बनेंगे। साथ ही कोलकाता में देश का दूसरा एयरोडोम बनाया जाएगा, जहां सभी तरह के विमानों की आवाजाही होगी।


निजी एजेंसियों को मिल सकती है हवाईअड्डों की सुरक्षा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाईअड्डों पर गैर प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा का जिम्मा निजी एजेंसियों को सौंपने का सुझाव दिया है। सचिव ने कहा, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ क्षेत्रों की सुरक्षा निजी एजेंसियों को देने पर विचार कर रहे हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 3,000 अतिरिक्त जवानों को भी तैनात करेंगे। अभी सीआईएसएफ के करीब 30 हजार जवान हवाईअड्डों की सुरक्षा में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed