फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Interim Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Industry Leaders from FICCI to CII know who said what

Budget 2024: अंतरिम बजट ने पूरी की उम्मीदें या नहीं मिली कोई राहत, FICCI से लेकर CII के प्रमुख ने बताया, पढ़ें

Thu, 01 Feb 2024 01:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 01 Feb 2024 01:38 PM IST
सार

फिक्की के सुभ्रकांत पांडा ने कहा, "इस बजट में जो चीज सबसे अलग थी, वह था सरकार का फोकस ग्रुप, जिसके तहत वह महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के लिए विकास का ढांचा तैयार कर रही।"

विज्ञापन
Interim Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Industry Leaders from FICCI to CII know who said what
अंतरिम बजट 2024। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, महिलाओं, युवाओं और कृषि क्षेत्र को लेकर सरकार ने कई नई योजनाएं और सुविधाएं शुरू करने बात कही है। बजट पर उद्योग जगत के कई विशेषज्ञों ने अहम राय दी है। इनमें भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल महासंघ (फिक्की) से लेकर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रमुखों तक ने अहम जानकारियां साझा की हैं।
विज्ञापन


क्या बोले फिक्की के प्रमुख?
फिक्की के सुभ्रकांत पांडा ने कहा, "इस बजट में जो चीज सबसे अलग थी, वह था सरकार का फोकस ग्रुप, जिसके तहत वह महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के लिए विकास का ढांचा तैयार कर रही। बजट में हरित विकास और समावेशी विकास पर भी जोर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि सरकार के इस अंतरिम बजट में 75,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित भारत के लिए राज्य-स्तर पर भी मजबूती से फोकस किया गया है। 
विज्ञापन


सीआईआई प्रमुख ने कही ये बात
वहीं, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रमुख के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने भी अंतरिम बजट पर अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलग-अलग वर्गों के लिए काम किया जा रहा है। चाहे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बात हो या आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने से जुड़े एलान हों या महिलाओं के विकास पर ध्यान। यह सभी काफी अहम क्षेत्र हैं। हम कह सकते हैं कि यह काफी विवेकपूर्ण बजट है, जो कि भारत के लिए मजबूत पथ की नींव रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed