फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Insurance companies harass senior citizens more

Insurance Companies: वरिष्ठ नागरिकों को बीमा कंपनियां करती हैं ज्यादा परेशान, सर्वे में खुलासा

Tue, 12 Jul 2022 02:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 12 Jul 2022 02:33 AM IST
सार

सर्वे में पता चला है कि आम लोगों को बीमा का दावा 23.2 दिन में मिल जाता है। पर 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को इसे पाने में 28 दिन लग जाते हैं। 

विज्ञापन
Insurance companies harass senior citizens more
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में वरिष्ठ नागरिकों को बीमा का दावा पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। एक सर्वे में पता चला है कि बीमा कंपनियां इनको दावा देने के लिए बहुत ज्यादा दौड़ाती हैं और इसमें काफी समय लग जाता है। जबकि इन नागरिकों को बीमा भी आम लोगों की तुलना में काफी महंगा मिलता है। बीमा ब्रोकरेज सिक्योरनाउ ने एक सर्वे में बता कि 60 साल से कम उम्र वाले नागरिकों को जल्दी बीमा का दावा मिल जाता है। पर इससे ज्यादा उम्र वालों को इसमें एक सप्ताह ज्यादा समय लगता है। यह सर्वे स्वास्थ्य बीमा लेनेवाले 1,250 ग्राहकों के बीच कराया गया था। इसमें से 576 वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। 

विज्ञापन


28 दिन में मिलता है दावा
सर्वे में पता चला है कि आम लोगों को बीमा का दावा 23.2 दिन में मिल जाता है। पर 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को इसे पाने में 28 दिन लग जाते हैं। हालांकि बीमा कंपनियां लगातार वरिष्ठ नागरिकों को जल्दी दावा मिलने के लिए उपाय कर रही हैं, पर फिर भी उनको अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन


जल्दी बीमारी बताने में असफल
सर्वे में पता चला है कि वरिष्ठ नागरिकों को बीमा दावा मिलने में देरी का कारण यह है कि वे अस्पताल में भर्ती होने के बाद जल्दी इसकी जानकारी बीमा कंपनी को नहीं दे पाते हैं। साथ ही वे अस्पताल में ज्यादा समय तक भर्ती रहते हैं। इसके अलावा इलाज में ज्यादा खर्च आता है। ऐसे में बीमा कंपनियों को इन सब को निपटाने में समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 गुना ज्यादा प्रीमियम 
अगर एक 30 साल का व्यक्ति कोई स्वास्थ्य बीमा खरीदता है और उसका प्रीमियम 10,365 रुपये है तो वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही प्रीमियम 31,905 रुपये हो जाता है। 45 साल के व्यक्ति के लिए यह प्रीमियम 15,239 रुपये हो जाता है। 75 साल के व्यक्ति को इसके लिए 66,368 रुपये देने होते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को सही बीमा उत्पाद चुनना भी एक दिक्कत का काम होता है। सर्वे में यह पता चला है कि डायरिया और कैंसर जैसी बीमारियों का दावा पाने में और भी ज्यादा देरी हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed