{"_id":"63363e4e6fe5b273d1656cf3","slug":"insurance-companies-evaded-gst-of-824-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raid: बीमा कंपनियों ने की 824 करोड़ की जीएसटी चोरी, 15 कंपनियों, मध्यस्थों और बैंकों के परिसरों में तलाशी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Raid: बीमा कंपनियों ने की 824 करोड़ की जीएसटी चोरी, 15 कंपनियों, मध्यस्थों और बैंकों के परिसरों में तलाशी
Fri, 30 Sep 2022 06:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Sep 2022 06:24 AM IST
सार
तलाशी के दौरान कई अन्य मामलों का भी पता चला है। इन कंपनियों ने अब तक महज 217 करोड़ रुपये का कर भुगतान ही किया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी अधिकारियों ने 15 बीमा कंपनियों, मध्यस्थों और बैंकों की 824 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है। ये फर्जी चालान जारी कर टैक्स चोरी कर रहे थे। मुंबई जोन के जीएसटी इंटेलिजेंस अधिकारियों ने गोपनीय सूचना के आधार पर कई शहरों में बीमा कंपनियों, मध्यस्थ इकाइयों/ब्रांडिंग कंपनियों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के परिसरों की तलाशी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तलाशी के दौरान पता चला कि इन कंपनियों ने विपणन सेवाओं की आड़ में वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति किए बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया। साथ ही, एक-दूसरे के साथ मिलकर फर्जी चालान भी बना रहे थे।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान कई अन्य मामलों का भी पता चला है। इन कंपनियों ने अब तक महज 217 करोड़ रुपये का कर भुगतान ही किया है। मामले में जांच चल रही है।