फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys releases quarterly bonus; average payout 75%, employees say it's lower than last time

Infosys: इंफोसिस का तिमाही बोनस जारी; औसत पेआउट 75 फीसदी, कर्मचारियों ने कहा- पिछले बार से है कम

Sat, 15 Nov 2025 03:05 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 15 Nov 2025 03:05 PM IST
सार

इंफोसिस ने सिंतबर तिमाही के लिए प्रदर्शन-आधारित भुगतान की घोषणा की। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि इस तिमाही में उनका बोनस अप्रैल-जून की अवधि में मिले बोनस से 5 से 7% कम है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Infosys releases quarterly bonus; average payout 75%, employees say it's lower than last time
इंफोसिस - फोटो : PTI

विस्तार

आईटी क्षेत्र की कंपनी इंफोसिस ने सिंतबर तिमाही के लिए प्रदर्शन-आधारित भुगतान की घोषणा की। इसके तहत कर्मचारियों को उनके पात्र राशि का औसतन 75 प्रतिशत बोनस दिया है। हालांकि कर्मचारियों के अनुसार यह बोनस पिछली तिमाही में दिए गए बोनस से थोड़ा कम है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Export: अमेरिकी टैरिफ और सुस्त मांग का दोहरा झटका, अक्तूबर में भारत का रत्न-आभूषण निर्यात 30% तक लुढ़का

विज्ञापन

किस आधार पर मिल रहा कितना बोनस?

इस तिमाही बोनस चक्र के दौरान जॉब लेवल 4 के कर्मचारियों को प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग प्रतिशत में बोनस मिला है। कंपनी के स्टाफ के मुताबिक, 'उत्कृष्ट' रेटिंग वालों को 83%, 'प्रशंसनीय' वालों को 78.5% और 'अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले' श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को 75% बोनस दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जॉब लेवल नीचे होने पर पेआउट में गिरावट देखी गई, हालांकि सभी पात्र श्रेणियों का औसत 70.5% से 83% के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार का बोनस पिछली तिमाही से कम है- कर्मचारी

कुछ कर्मचारियों ने बताया कि इस तिमाही में उनका बोनस अप्रैल-जून की अवधि में मिले बोनस से 5 से 7% कम है। उस तिमाही में, इन्फोसिस का औसत भुगतान 80% रहा, और व्यक्तिगत भुगतान 75% से 89% के बीच रहा।

कंपनियों ने इन कर्मचारियों को भी दिया बोनस?

कंपनी ने इस बार जॉब लेवल 4, 5 और 6, जिनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, टीम लीडर और सीनियर मैनेजर शामिल हैं तक बोनस बढ़ाया है। कुल 3.23 लाख कर्मचारियों में इन स्तरों का बड़ा हिस्सा शामिल है। इन सभी समूहों को उत्कृष्ट, प्रशंसनीय, अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले और एक गैर-लागू श्रेणी में बांटकर बोनस के लिए योग्य माना गया।

आंतरिक संचार में कहा गया है कि कर्मचारियों के प्रदर्शन और योगदान के आधार पर तय किया गया है। कंपनी ने डिलीवरी मैनेजरों को अपनी-अपनी टीमों में मूल्यांकन के मुताबिक बोनस बांटने की जिम्मेदारी दी है। कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कंपनी ने लिखा कि इंफोसिस की यात्रा का अहम हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। इन्फोसिस ने बताया है कि बोनस की राशि नवंबर महीने के वेतन में जोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed