फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys Co Founder Nandan Nilekani Donated 315 crore to IIT Bombay

Nandan Nilekani: इंफोसिस चेयरमैन ने आईआईटी बॉम्बे को दान में दी 315 करोड़ रुपये की राशि, जानें कहां होगा खर्च

Tue, 20 Jun 2023 01:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 20 Jun 2023 01:54 PM IST
सार

Nandan Nilekani: निलेकणी ने आईआईटी बॉम्बे के साथ अपने संबंधों को सम्मान देते हुए 38.3 मिलियन डॉलर की राशि दान में दी है। नीलेकणी से मिली यह राशि आईआईटी के इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, तकनीक और डीप टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
Infosys Co Founder Nandan Nilekani Donated 315 crore to IIT Bombay
नंदन निलेकणी (दाएं) दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए। - फोटो : Social Media

विस्तार

आईआईटी बॉम्बे को इंफोसिस के सह संस्थापक और चेयरमैन नंदन निलेकणी ने 315 करोड़ रुपये की राशि दान में दी है। निलेकणी ने आईआईटी बॉम्बे के साथ अपने संबंधों को सम्मान देते हुए 38.3 मिलियन डॉलर की राशि दान में दी है। नीलेकणी से मिली यह राशि आईआईटी के इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, तकनीक और डीप टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन

निलेकणी ने 1973 में आईआईटी बंबई में प्रवेश लिया था

आईआईटी की ओर से जारी बयान के अनुसार निलेकणी की ओर से पूर्व में दिए गए 85 करोड़ रुपये की राशि को जोड़ दिया जाए तो संस्थान में निलेकणी की ओर से दी गई मदद 400 करोड़ रुपये हो जाएगी। संस्थान और निलेकणि ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह देश में किसी पूर्व छात्र द्वारा दिए गए सबसे बड़े दान में से एक है। इससे आईआईटी-बंबई को इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों के बीच अग्रणी बनने में मदद मिलेगी। नीलेकणि ने 1973 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री के लिए आईआईटी बंबई में प्रवेश लिया था।

विज्ञापन

Imageनिलेकणी बोले- आईआईटी बंबई रहा है मेरे जीवन की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'आईआईटी-बंबई मेरे जीवन की आधारशिला रहा है। इसने मेरे प्रारंभिक वर्षों को आकार दिया है और मेरी यात्रा की नींव रखी है। मैं इस प्रतिष्ठित संस्थान के साथ अपने जुड़ाव के 50 साल पूरे कर रहा हूं और मैं इस जुड़ाव के आगे बढ़ने तथा इसके भविष्य में योगदान करने के लिए आभारी हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed