फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation in America reached 9.1% in June, Fed may increase interest rates again news in hindi

US Inflation: जून महीने में महंगाई दर 9.1% पर पहुंचा, फेड फिर बढ़ा सकता है ब्याज दरें

Wed, 13 Jul 2022 07:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 13 Jul 2022 07:06 PM IST
सार

अमेरिका में सरकार की ओर से बुधवार को बताया गया है कि खुदरा महंगाई दर जून के महीने में बढ़कर 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह साल 1981 के बाद से 12 महीनों में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

विज्ञापन
Inflation in America reached 9.1% in June, Fed may increase interest rates again news in hindi
अमेरिका में महंगाई की मार - फोटो : Istock

विस्तार

गैस, भोजन और किराए की बढ़ती कीमतों ने जून में अमेरिकी मुद्रास्फीति को चार दशक के एक नए शिखर पर पहुंचा दिया। जून महीने में अमेरिका में महंगाई दर बढ़कर 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है।  अमेरिका में महंगाई नई दर सामने आने के बाद यह भी लगभग तय हो गया है कि यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ब्याज बरों में बढ़ोतरी का फैसला फिर कर सकता है। 

विज्ञापन


अमेरिका में सरकार की ओर से बुधवार को बताया गया है कि खुदरा महंगाई दर जून के महीने में बढ़कर 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह साल 1981 के बाद से 12 महीनों में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। आपको बता दें कि मई 2021 में अमेरिका में महंगाई दर 8.6 प्रतिशत रही थी। इस तरह से महज एक महीने (मई से जून) में ही महंगाई दर में 1.3 % प्रतिशत का इजाफा हो गया है। उससे पहले अप्रैल से मई महीने के बीच महंगाई दर में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


अमेरिका में लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति ने वहां के आम लोगों को खासा प्रभावित किया है। औसत आय की तुलना में जरूरी चीजों की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। निम्न आय वाले, ब्लैक अमेरिकी और हिस्पैनिक अमेरिकी महंगाई की मार से अधिक प्रभावित हुए है क्योंकि उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा आवास, परिवहन और भोजन जैसी जरूरी चीजों पर खर्च होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ अर्थशास्त्री उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही अमेरिका के आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सकती है। गैस की कीमतें जून के महीने में 5 डॉलर के प्रति गैलन से गिरकर मंगलवार तक देश में औसतन 4.66 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पर, एक साल पहले की तुलना में यह अब भी अधिक है। इस गैस की कीमतों में कमजोरी से इस बात की थोड़ी ही सही पर उम्मीद बंधती है कि जुलाई और अगस्त महीने में महंगाई की दर थमेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed