फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation hit: RBI may increase repo rate further, oil and pulses cheap in a month, tomato and potato expensive

महंगाई की मार : आरबीआई और बढ़ा सकता है रेपो दर, एक महीने में तेल और दाल सस्ते, टमाटर-आलू महंगे

Fri, 03 Jun 2022 06:05 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jun 2022 06:05 AM IST
सार

उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक महीने में पाम तेल की कीमतें 157.69 रुपये लीटर से घटकर 155.94 रुपये हो गई हैं। सरसों के तेल का भाव 184.95 से घटकर 183.16 रुपये हो गया है। चाय की पत्ती 286.97 से कम होकर 284.21 रुपये और प्याज का दाम 24.16 से गिर कर 23.81 रुपये पर आ गया है।

विज्ञापन
Inflation hit: RBI may increase repo rate further, oil and pulses cheap in a month, tomato and potato expensive
RBI - फोटो : Social Media

विस्तार

आरबीआई द्वारा महंगाई पर काबू पाने की कोशिशों का असर दालों और तेल पर दिखा है। लेकिन टमाटर और आलू की बढ़ती कीमतें इस पर पानी फेर सकती हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने में  टमाटर 31.64 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 52.32 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इसमें 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। आलू का भाव 20.93 से बढ़कर 24.12 रुपये किलो हो गया है। इसमें 17 फीसदी की बढ़त देखी गई है। 

विज्ञापन


आरबीआई ने 4 मई को रेपो दर में 0.40 फीसदी का इजाफा किया था और अनुमान है कि यह 8 जून को भी दरों को बढ़ा सकता है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा है कि दक्षिण भारत में टमाटर की कीमतें दो हफ्तों में स्थिर हो जाएंगी। देश में कुछ हिस्सों में टमाटर 50 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में टमाटर का भाव स्थिर है और जिन हिस्सों में इसकी कीमतें बढ़ी हैं, वहां बारिश होने की वजह से फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


गेहूं व आटे की कीमतें बढ़ीं

  • 13 मई को निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर सरकार गेहूं की कीमतें कम करने की कोशिश की थी, लेकिन यह अभी भी महंगा होता जा रहा है। एक महीने में 28.75 से 29.57 रुपये पर पहुंच गया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आटा का भाव 29.29 से बढ़कर 33.44 रुपये किलो हो गया। मूंग दाल 102.27 से 102.8 रुपये प्रति किलो जबकि मसूर दाल 96.40 से 96.83 रुपये पर पहुंच गई है। 

पामतेल, सरसों के तेल की कीमतें घटीं

  • उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक महीने में पाम तेल की कीमतें 157.69 रुपये लीटर से घटकर 155.94 रुपये हो गई हैं। सरसों के तेल का भाव 184.95 से घटकर 183.16 रुपये हो गया है।
  • चाय की पत्ती 286.97 से कम होकर 284.21 रुपये और प्याज का दाम 24.16 से गिर कर 23.81 रुपये पर आ गया है। नमक 19.48 से 19.49 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed