फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation has eased to manageable level; job creation, growth remain priorities: FM

Finance Minister: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, बोलीं- महंगाई से बड़ी प्राथमिकता राेजगार सृजन

Wed, 07 Sep 2022 01:23 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 07 Sep 2022 01:23 PM IST
सार

Finance Minister: वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि महंगाई इसलिए बड़ी प्राथमिकता नहीं है क्योंकि बीते कुछ महीनों में हम इसे वहनीय स्तर (झेलने योग्य स्तर पर) पर लाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन
Inflation has eased to manageable level; job creation, growth remain priorities: FM
nirmala-sitaraman

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि मुद्रास्फीति कम होकर झेलने योग्य स्तर पर पहुंच गई है इसलिए सरकार के लिए देश की आर्थिक वृद्धि उससे बड़ी प्राथमिकता बन गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा है कि रोजगार सृजन और आय का वितरण फिलहाल महंगाई से बड़ी प्राथमिकता है।

विज्ञापन


जॉब क्रिएशन और आय के समान वितरण पर सरकार का जोर
‘इंडिया आइडियाज समिट’ के दौरान बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन और धन का समान वितरण वे अन्य क्षेत्र हैं जिन पर सरकार का ध्यान है। उन्होंने कहा, ‘कुछ निश्चित तौर पर प्राथमिकताएं हैं और कुछ उतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं। महंगाई से बड़ी प्राथमिकता रोजगार, धन का समान वितरण और यह सुनिश्चित करना कि भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। 

विज्ञापन

सीतारमण ने आगे कहा, महंगाई इसलिए बड़ी प्राथमिकता नहीं है क्योंकि बीते कुछ महीनों में हम इसे वहनीय स्तर (झेलने योग्य स्तर पर) पर लाने में कामयाब रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में खाद्य वस्तुओं के दाम में नरमी से मुद्रास्फीति कम होकर 6.71 फीसदी पर आ गई हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की संतोषजनक स्तर की उच्च सीमा 6.0 प्रतिशत से लगातार सातवें महीने ऊपर बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में खुदरा महंगाई दर 7.01% रही
जून 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 7.01 प्रतिशत जबकि जुलाई 2021 में 5.59 प्रतिशत थी। अप्रैल से जून के बीच यह सात फीसदी के ऊपर बनी रही। वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व और यूरोपीयन सेंट्रल बैंक द्वारा दरों में तेज वृद्धि से उत्पन्न अस्थिरता से रिजर्व बैंक निपट लेगा।



रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है। उन्होंने भुगतान प्रौद्योगिकी समेत हर लिहाज से भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed