फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Industrial and warehousing leasing grew 63 pc in the first half, 3PL and e-commerce were the major drivers

Report: पहली छमाही में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग लीजिंग में 63 फीसदी वृद्धि, 3पीएल और ई-कॉमर्स बने प्रमुख चालक

Tue, 29 Jul 2025 02:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 29 Jul 2025 02:40 PM IST
सार

सीबीआरई की रिपोर्ट के अनुसार पहले छह महीनों में ई-कॉमर्स कंपनियों की बेहतर मांग के कारण आठ प्रमुख शहरों में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग स्थानों की लीजिंग 63 प्रतिशत बढ़कर 27.1 मिलियन वर्ग फुट हो गई। 3पीएल और ई-कॉमर्स ने मिलकर पहली छमाही की मांग में आधे से अधिक का योगदान दिया।

विज्ञापन
Industrial and warehousing leasing grew 63 pc in the first half, 3PL and e-commerce were the major drivers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली छमाही में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग स्थानों की लीजिंग में 63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। यह बढ़कर 27.1 मिलियन वर्ग फुट हो गई है। इसका मुख्या कारण आठ प्रमुख शहरों में बेहतर मांग है। रियल स्टेट सलाहकार सीबीआरई की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: TCS: टीसीएस की हालिया छंटनी से कंपनी को लंबे समय में हो सकता है नुकसान, जेफरीज ने रिपोर्ट में जताया अनुमान
विज्ञापन


32 प्रतिशत स्थान 3पीएल कंपनियों ने लिए
सीबीआरई ने बताया कि इस वर्ष जनवरी-जून के दौरान लीज पर दिए गए कुल स्थानों में से 32 प्रतिशत स्थान थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (3पीएल) कंपनियों ने लिए। वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3पीएल और ई-कॉमर्स ने मांग में आधे से अधिक योगदान दिया
सीबीआरई के भारत के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुमान मैगजीन ने कहा कि 3पीएल और ई-कॉमर्स ने मिलकर पहली छमाही की मांग में आधे से अधिक का योगदान दिया। यह दर्शाता है कि किस प्रकार तेजी से विकसित हो रही उपभोक्ता अपेक्षाएं और आपूर्ति श्रृंखला अनुकूलन परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की अगली लहर प्रीमियम, टिकाऊ और तकनीक-सक्षम सुविधाओं द्वारा परिभाषित होगी।

टियर 2 शहरों में मांग बढ़ी
सीबीआरई इंडिया के प्रबंध निदेशक (लीजिंग) राम चंदनानी ने कहा कि लीजिंग गतिविधि में मजबूत वृद्धि, गुणवक्ता वाली परिसंपत्तियों में निरंतर संस्थागत निवेश के साथ, भारत के औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अधिभोगियों और डेवलपर्स दोनों के विश्वास को दर्शाती है। इसके साथ ही टियर 2 शहरों में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग स्थानों की मांग बढ़ रही है। 


आठ प्रमुख शहर में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग स्थानों का पट्टा

  • सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर में 7.3 मिलियन वर्ग फुट,
  • इसके बाद बंगलूरू में 4 मिलियन वर्ग फुट, 
  • हैदराबाद में 3.6 मिलियन वर्ग फुट, 
  • कोलकाता में 3.3 मिलियन वर्ग फुट, 
  • मुंबई में 2.9 मिलियन वर्ग फुट, चेन्नई में 2.3 मिलियन वर्ग फुट, 
  • पुणे में 2.2 मिलियन वर्ग फुट और 
  • अहमदाबाद में 1.4 मिलियन वर्ग फुट 


पहली छमाही में आपूर्ति 16.7 मिलयन वर्ग फुट रही
जनवरी-जून 2025 के दौरान औद्योगिक एवं वेयरहाउसिंग स्थानों की आपूर्ति 16.7 मिलयन वर्ग फुट रही। इस अवधि के दौरान कुल आपूर्ति में बंगलूरू, चेन्नई और मुंबई का योगदान 57 प्रतिशत रहा। 

सीबीआरई का पूर्वानुमान
सीबीआरई ने पूर्वानुमान लगाया है कि 3पीएल, ई-कॉमर्स और खुदरा क्षेत्र इसमें प्रवेश के प्राथमिक चालक होंगे। यह आक्रामक रूप से कम समय सीमा में डिलीवरी चाहते हैं और अपने आपूर्ति श्रृंखला मॉडल का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed