{"_id":"67cff5e4043bfa552e0eef5d","slug":"indusind-bank-stock-tanks-26-pc-hits-52-week-low-know-the-reason-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indusind: इंडसइंड बैंक का शेयर 27% तक गिरकर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर, जानिए क्या है इस बड़ी गिरावट का कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indusind: इंडसइंड बैंक का शेयर 27% तक गिरकर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर, जानिए क्या है इस बड़ी गिरावट का कारण
Tue, 11 Mar 2025 02:05 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
Indusind: एनएसई पर मंगलवार को इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार को 243.70 रुपये यानी 27.06 फीसदी की गिरावट के साथ 656.80 रुपये के भाव पर बंद हुए।बैंक के शेयरों के लिए यह भाव 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर भी है। निजी क्षेत्र के बैंक में आई इस बड़ी गिरावट का क्या कारण है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
इंडसइंड बैंक के शेयरों में लगातार पांचवें दिन गिरावट दिखी। मंगलवार को सुबह के कारोबार में बैंक के शेयर 25% से ज्यादा टूट गए। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में कुछ विसंगतियां होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार को 244.65 रुपये यानी 27.17% फीसदी की गिरावट के साथ 655.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। बैंक के शेयरों के लिए यह भाव 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर भी है। 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में यह शेयर सबसे अधिक गिरा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर पर कंपनी का शेयर 243.70 रुपये यानी 27.06% गिरकर 656.80 रुपये प्रति शेयर पर आ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Explainer: अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार क्यों मचा; बड़े शेयर क्यों गिर रहे, भारत पर क्या असर? जानिए सबकुछ
विज्ञापन
दोपहर के सत्र में बाजार में सपाट ढंग से कारोबार होता दिखा। बाजार के बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गए हैं। बीएसई सेंसेक्स 36.65 (0.04%) अंक गिरकर 74,096.50 पर है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 19.50 (0.09%) अंक गिरकर 22,479.80 पर आ गया। सोमवार को नियामकीय फाइलिंग में इंडसइंड बैंक ने कहा कि डेरिवेटिव पोर्टफोलियो से संबंधित प्रक्रियाओं की आंतरिक समीक्षा के दौरान, उसे खातों के शेष में कुछ गड़बड़ियां दिखी हैं।
मुंबई स्थित इंडसइंड बैंक ने एक बयान में कहा कि उसकी विस्तृत आंतरिक समीक्षा में दिसंबर 2024 तक बैंक की निवल संपत्ति पर लगभग 2.35 प्रतिशत प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अनुमान है। यह समीक्षा, ऋणदाताओं के निवेश पोर्टफोलियो पर आरबीआई की ओर से सितंबर 2023 में जारी निर्देशों के बाद की गई। यह निर्देश पोर्टफोलियो के 'अन्य परिसंपत्ति और अन्य देयता' खातों से संबंधित थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे इंडसइंड बैंक की नेट वर्थ पर 1,500 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'उपभोक्ता निकायों के सदस्यों को तत्काल वेतन और सुविधाएं दें', कोर्ट का राज्यों को निर्देश
इस खुलासे के बाद, इंडसइंड बैंक ने एक एनालिस्ट कॉल का आयोजन किया और कहा कि एक बाहरी लेखा परीक्षक मामले की जांच कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट मार्च 2025 के अंत तक आने की उम्मीद है। हालांकि, इंडसइंड बैंक ने स्पष्ट किया कि लाभप्रदता और पूंजी की उपलब्धता इस एकमुश्त प्रतिकूल प्रभाव को झेलने में सक्षम है। सोमवार को इंडसइंड बैंक के शेयरों में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट आई। यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से निजी क्षेत्र बैंक के मौजूदा सीईओ का कार्यकाल तीन साल के बजाय एक साल के लिए बढ़ाने के निर्णय के बाद आई थी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन