फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndusInd Bank's CEO and Deputy CEO Arun Khurana resigns

IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक के सीईओ और डिप्टी सीईओ का इस्तीफा, ₹1960 करोड़ की अकाउंटिंग गड़बड़ी के बाद फैसला

Tue, 29 Apr 2025 02:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक के डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने लेखा संबंधी चूक सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। वे बैंक के ट्रेजरी फ्रंट ऑफिस का कामकाज देख रहे थे। आइए इस बारे में विस्तार से देखें।

विज्ञापन
IndusInd Bank's CEO and Deputy CEO Arun Khurana resigns
इंडसइंड बैंक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इंडसइंड बैंक के एमडी और सीईओ सुमंत कठपालिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी है। इससे पहले, इंडसइंड बैंक के डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने भी लेखा संबंधी चूक सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे बैंक के ट्रेजरी फ्रंट ऑफिस का कामकाज देख रहे थे। बैंक के शीर्ष अधिकारियों का इस्तीफा मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में बैंक को 1,960 करोड़ रुपये का नुकसान होने के बाद आया है। 

विज्ञापन


खुराना ने सोमवार को बैंक के बोर्ड को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा, "हाल के दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए, जिसमें बैंक ने आंतरिक डेरिवेटिव ट्रेडों के लिए गलत लेखांकन के कारण कंपनी के खातों पर गलत असर पड़ने की बात कही है गई है, मैं ट्रेजरी फ्रंट ऑफिस के कामकाज, पूर्णकालिक निदेशक, उप सीईओ और बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन के एक हिस्से के रूप में, तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।"
विज्ञापन


इंडसइंड बैंक ने सोमवार शाम स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा कि खुराना का इस्तीफा 28 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगा।

इससे पहले, निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने सूचित किया था कि बैंक की ओर से नियुक्त बाहरी लेखा परीक्षक ने 31 मार्च तक पीएंडएल (प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट) पर 1,959.98 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है। इसी राशि का खुलासा 15 अप्रैल को भी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुराना ने अपने इस्तीफे में कहा है, "अंत में, मैं इस अवसर पर बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं और सराहना करता हूं कि उन्होंने बैंक में मेरे करियर के दौरान मुझ पर विश्वास किया और मुझे जिम्मेदारियां सौंपी तथा मैं बैंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

15 अप्रैल को इंडसइंड बैंक ने एक अन्य बाहरी एजेंसी की आधार रिपोर्ट का खुलासा किया कि डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में लेखांकन चूक से उसके निवल मूल्य पर 1,979 करोड़ रुपये का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बैंक ने डेरिवेटिव सौदों से संबंधित विसंगतियों के कारण दिसंबर 2024 तक अपनी निवल संपत्ति पर 2.27 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव (कर-पश्चात आधार पर) का आकलन किया है।


निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता ने पिछले महीने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में लेखांकन चूक की सूचना दी थी। इसका दिसंबर 2024 तक बैंक की नेटवर्थ पर लगभग 2.35 प्रतिशत प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed