{"_id":"5eeb06dff51763370868a635","slug":"indo-china-tensions-impact-sensex-and-nifty-start-with-declining-trend","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन तनाव का असर, सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट के रुख के साथ शुरुआत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारत-चीन तनाव का असर, सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट के रुख के साथ शुरुआत
Thu, 18 Jun 2020 11:47 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती कारोबार में गुरुवार को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिर गया। निफ्टी में भी गिरावट का रुख रहा। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 33,371.52 अंक पर खुला। बाद में यह सुबह के कारोबार में 52.46 अंक यानी 0.16 प्रतिशत टूटकर 33,455.46 अंक पर रहा।
विज्ञापन
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,867.70 अंक पर रहा। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,507.92 अंक और निफ्टी 9,881.15 अंक पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव, कोविड-19 के संक्रमितों की बढ़ती संख्या और विदेशी पूंजी की निकासी का असर बाजार पर पड़ा है। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों से 486.62 करोड़ रुपये की निकासी की।
विज्ञापन
देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 3.66 लाख से अधिक हो चुकी है। जबकि इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 12,237 पहुंच गया है। दुनियाभर में इससे संक्रमितों का आंकड़ा 83.31 लाख हो चुका है। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.71 प्रतिशत टूटकर 40.42 डॉलर प्रति बैरल रहा।