{"_id":"5eb4ff0a0b2d33091b4cdbfe","slug":"indigo-will-be-cutting-the-salaries-of-senior-employees-from-may-onwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई से वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी इंडिगो, मार्च-अप्रैल में दी थी पूरी सैलरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मई से वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी इंडिगो, मार्च-अप्रैल में दी थी पूरी सैलरी
Fri, 08 May 2020 12:11 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 08 May 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती उड़ान सेवा देने वाली निजी विमानन कंपनी इंडिगो मई से अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी। इसके अलावा मई, जून और जुलाई में कुछ कर्मचारियों को 'श्रेणीबद्ध तरीके से सीमित बिना वेतन की छुट्टियों' पर भी भेजेगी।
विज्ञापन
कंपनी के सीईओ ने कर्मचारियों को भेजा संदेश
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनजॉय दत्ता ने इस संबंध में कंपनी के कर्मचारियों को ई-मेल संदेश भेजा है। कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन है। इसके चलते लोगों की आवाजाही पर पाबंदी है। विमानन उद्योग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वेतन कटौती को लागू करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं
ई-मेल संदेश के मुताबिक दत्ता ने कहा, 'हमने मार्च और अप्रैल में कर्मचारियों का पूरा वेतन दिया। अब हमारे पास मूल रूप से घोषित वेतन कटौती को मई 2020 से लागू करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा है।' इंडिगो ने 19 मार्च को वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में कटौती की घोषणा की थी। लेकिन सरकार की अपील को ध्यान में रखते हुए उसने इसे 23 अप्रैल को इसे वापस ले लिया।
विज्ञापन
बिना वेतन की छुट्टी पर भी भेजेगी कंपनी
दत्ता ने अपने संदेश में कहा कि, 'वेतन कटौती के साथ-साथ हमें एक और कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। हम मई, जून और जुलाई में श्रेणीबद्ध तरीके से लोगों को सीमित बिना वेतन की छुट्टी पर भी भेजेंगे।' उन्होंने कहा कि बिना वेतन की ये छुट्टियां कर्मचारियों की श्रेणी के हिसाब से डेढ़ दिन से लेकर पांच दिन तक होंगी।
अपने वेतन में सबसे अधिक कटौती करेंगे दत्ता
इस पूरी प्रक्रिया में हम ये ध्यान रखेंगे कि हमारे 'ए' श्रेण्री के कर्मचारियों पर कोई प्रभाव ना पड़े जो हमारे कार्यबल का सबसे बड़ा हिस्सा भी हैं। कंपनी की ओर से 19 मार्च को घोषित नीति के मुताबिक दत्ता खुद के वेतन में 25 प्रतिशत की सबसे अधिक कटौती करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में होगी इतनी कटौती
वहीं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में भी श्रेणीबद्ध तरीके से कटौती की जानी है। इसके हिसाब से वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उससे ऊपर के स्तर पर कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत, उपाध्यक्ष और विमान चालक दल कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत, सहायक उपाध्यक्ष, डी-श्रेणी और इस स्तर के चालक दल कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत और सी-श्रेणी पर पांच प्रतिशत की वेतन कटौती की जानी है।