फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo issued a statement in the Delhi-Kolkata flight ruckus case, know what it said

IndiGo: दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट हंगामा मामले में इंडिगो ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

Wed, 03 Sep 2025 01:16 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 01:16 PM IST
सार

दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6571 में सोमवार को एक यात्री कथित रूप से नशे की हालत में जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने लगा। इस घटना पर IndiGo ने आधिकारिक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्री शराब के नशे में केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार और साथी यात्रियों को परेशान करते पाया गया। 

विज्ञापन
IndiGo issued a statement in the Delhi-Kolkata flight ruckus case, know what it said
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री की वजह से अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक विमान संख्या 6E 6571 में बैठे के एक यात्री ने कथित रूप से शराब पी रखी थी और नशे की हालत में जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने लगा। मामला इतना बिगड़ गया कि एयरलाइन को यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी और पुलिस तक को दखल देना पड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST Council Meet: जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक जारी, कर ढांचे में सुधार के लिए बड़े बदलावों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन

यात्री ने दूसरे पैसेंजर्स को भी किया परेशान

दरअसल 31D सीट पर बैठे एक यात्री जो पेशे से वकील बताए जा रहे हैं, ने धार्मिक नारा लगाना शुरू कर दिया। क्रू का आरोप है कि यात्री नशे में थे और बार-बार साथी पैसेंजर्स को भी नारे लगाने के लिए कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो ने जारी किया बयान

इस घटना पर IndiGo ने आधिकारिक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा कि हमें 1 सितंबर 2025 को दिल्ली से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6571 में हुए अभद्र व्यवहार की घटना की जानकारी है। विमान में सवार एक यात्री शराब के नशे में केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार और साथी यात्रियों को परेशान करते पाया गया। स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, उक्त यात्री को अभद्र घोषित कर दिया गया और आगमन पर उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। संबंधित अधिकारियों के पास एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed