फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo airlines faces system slowdown techical glitch hit fights operation across all network

Indigo: इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम तकनीकी दिक्कत के चलते हुआ धीमा, उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित

Sat, 05 Oct 2024 02:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 05 Oct 2024 02:10 PM IST
सार

इंडिगो ने बयान जारी कर बताया है कि 'हम फिलहाल अपने पूरे नेटवर्क में अस्थायी तौर पर सिस्टम के धीमा होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम भी प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से यात्रियों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
indigo airlines faces system slowdown techical glitch hit fights operation across all network
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम तकनीकी कारणों से बेहद धीमी गति से काम कर रहा है। एयरलाइंस के पूरे नेटवर्क में यह समस्या आई है, जिसके चलते एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और विभिन्न एयरपोर्ट्स पर चेक इन और सामान की जांच के लिए यात्रियों की लंबी कतारें दिख रही हैं। 
विज्ञापन


इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो ने बयान जारी कर बताया है कि 'हम फिलहाल अपने पूरे नेटवर्क में अस्थायी तौर पर सिस्टम के धीमा होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम भी प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से यात्रियों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। चेक इन धीमा हो रहा है और एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें हैं।'
विज्ञापन


इंडिगो ने कहा है कि 'हमारी एयरपोर्ट टीमें पूरे समर्पण से काम कर रही हैं और ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि यात्रियों को परेशानी न हो। हमारी कोशिश है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाए। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed