{"_id":"63cf6d82ed3c8660a033184a","slug":"indias-service-sector-export-will-grow-upto-300-billion-dollar-said-piyush-goyal-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Export: सेवा क्षेत्र निर्यात चालू वित्त वर्ष में 300 अरब डॉलर के पार होगा, गांधीनगर में बोले पीयूष गोयल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India Export: सेवा क्षेत्र निर्यात चालू वित्त वर्ष में 300 अरब डॉलर के पार होगा, गांधीनगर में बोले पीयूष गोयल
Tue, 24 Jan 2023 11:02 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:02 AM IST
सार
India Export: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वस्तुओं के निर्यात की बात की जाए, तो यह क्षेत्र भी स्वस्थ वृद्धि दर्ज कर रहा है। दुनिया में मंदी, मुद्रास्फीतिक दबाव और जिंसों की ऊंची कीमतों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अच्छा रहा है।
विज्ञापन
Union Commerce Minister Piyush Goyal At Edison
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का सेवा क्षेत्र निर्यात काफी अच्छी स्थिति में है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को ये बातें कही। गोयल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में सेवाओं का निर्यात करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वस्तुओं के निर्यात की बात की जाए, तो यह क्षेत्र भी स्वस्थ वृद्धि दर्ज कर रहा है। दुनिया में मंदी, मुद्रास्फीतिक दबाव और जिंसों की ऊंची कीमतों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अच्छा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन सब दबावों के बावजूद चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में देश के निर्यात में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गोयल ने कहा, ‘‘सेवाओं की बात करें, तो हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सेवाओं के मामले में हम निर्यात में कम से कम 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेंगे। हम 300 अरब डॉलर के सेवा क्षेत्र के निर्यात लक्ष्य को पार कर लेंगे।’’
विज्ञापन
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों तथा दुनिया के प्रत्येक हिस्से से दबाव की खबरों के बीच कुल मिलाकर यह एक बहुत ही संतोषजनक साल होगा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के संरचनात्मक सुधारों तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे कदमों के नतीजे दिखने लगे हैं।
अप्रैल-दिसंबर 2022-23 के दौरान, कुल निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 332.76 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 24.96 प्रतिशत बढ़कर 551.7 अरब डॉलर रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में व्यापार घाटा बढ़कर 218.94 अरब डॉलर हो गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 136.45 अरब डॉलर रहा था। पिछले वित्त वर्ष में देश का वस्तुओं का निर्यात 422 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।