फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indias Forex reserves again down by 4.531 billion dollar to 629.755 billion dollar know here all details

Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट, 4.53 अरब डॉलर कम होकर इतना रह गया

Sat, 05 Feb 2022 11:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Feb 2022 11:00 AM IST
सार

India's Forex Reserves Down:  28 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 4.531 अरब डॉलर घटकर 629.755 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। इसके साथ ही देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 84.4 करोड़ डॉलर घटकर 39.493 अरब डॉलर रह गया। 
 

विज्ञापन
Indias Forex reserves again down by 4.531 billion dollar to 629.755 billion dollar know here all details
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस बार कमी दर्ज की गई है। 28 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 4.531 अरब डॉलर घटकर 629.755 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। गौरतलब है कि 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.287 अरब डॉलर रह गया था।

विज्ञापन


सितंबर में पहुंचा था उच्च स्तर पर  
आरबीआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में यह रिकॉर्ड 642.453 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आना है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, इस सप्ताह एफसीए 3.504 अरब डॉलर घटकर 566.077 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन


स्वर्ण भंडार का ये रहा हाल
28 जनवरी को समाप्त के दौरान देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 84.4 करोड़ डॉलर घटकर 39.493 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास स्पेशल ड्राविंग राइट या एसडीआर 14.1 करोड़ डॉलर घटकर 19.011 अरब डॉलर रहा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत के मुद्रा भंडार में भी गिरावट आई है और यह 4.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.174 अरब डॉलर रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed