फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indias exports jump by 24 pc in May reached at this point news in hindi

India's Export: मई महीने में भी निर्यात में आई तेजी, 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यहां पहुंचा

Wed, 15 Jun 2022 06:06 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jun 2022 06:06 PM IST
सार

गौरतलब है कि अप्रैल-मई 2022-23 में आयात 45.42 फीसदी बढ़कर 123.41 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल में भारत का वस्तुओं का निर्यात 24.22 फीसदी बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है। कच्चे तेल का आयात अप्रैल में 81.21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 19.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Indias exports jump by 24 pc in May reached at this point news in hindi
Export - फोटो : Export

विस्तार

पेट्रोलियम उत्पादों और इंजीनियरिंग वस्तुओं के शानदार प्रदर्शन से देश का निर्यात मई, 2022 में 20.55 फीसदी बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान आयात 62.83 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 63.22 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा भी सालाना आधार पर 3.71 गुना बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मई, 2021 में 6.53 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।

विज्ञापन


सरकार के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने यानी अप्रैल-मई में निर्यात करीब 25 फीसदी बढ़कर 78.72 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान कुल 123.41 अरब डॉलर का आयात हुआ, जो 2021-22 की समान अवधि से 45.22 फीसदी ज्यादा है। व्यापार घाटा भी 21.82 अरब डॉलर से बढ़कर 44.69 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, मई में सेवाओं का आयात 14.43 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल मई के 9.95 अरब डॉलर से 45% अधिक है। एजेंसी
विज्ञापन


इन वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि
उत्पाद मई, 2022 तेजी(% में)
इंजीनियरिंग 9.71 अरब डॉलर 12.65
पेट्रोलियम 8.54 अरब डॉलर 60.87
रत्न-आभूषण 3.22 अरब डॉलर 8.67
रसायन 2.56 अरब डॉलर 17.35
दवा 2.06 अरब डॉलर 10.28
सिले कपड़े 1.41 अरब डॉलर 27.85
इलेक्ट्रॉनिक 1.39 अरब डॉलर 47.37

इनमें गिरावट
जिन वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई है, उनमें अनाज, मांस, डेयरी उत्पाद, पॉल्ट्री उत्पाद, लौह अयस्क, काजू, हस्तशिल्प, प्लास्टिक, कालीन, मसाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूड और सोने का आयात बढ़ा
उत्पाद मई, 2022 वृद्धि (% में)
कच्चा तेल 19.2 अरब डॉलर 102.72
सोना 6.02 अरब डॉलर 789.20
इलेक्ट्रॉनिक 5.68 अरब डॉलर 34.20
कोयला-कोक 5.5 अरब डॉलर 172.10
वनस्पति तेल 1.70 अरब डॉलर 18.80
लौह-इस्पात 1.60 अरब डॉलर 35.50
दाल 5.26 करोड़ डॉलर 42.24
चांदी 44.6 करोड़ डॉलर 2,800

पेट्रोल बिक्री 54% बढ़ी, डीजल में 48% तेजी
मांग में सुधार से देशभर में जून के पहले पखवाड़े यानी एक से 14 जून के बीच पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 54.2 फीसदी बढ़कर 12.8 लाख टन पहुंच गई। 2021 की समान अवधि में दुनिया के तीसरे सबसे उपभोक्ता भारत में महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण ईंधन की मांग में गिरावट रही थी।

  • इस दौरान डीजल की बिक्री 47.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34 लाख टन रही। यह महामारी पूर्व स्तर के मुकाबले 20.3 फीसदी और मासिक आधार पर 12 फीसदी अधिक है।
  • रसोई गैस की बिक्री जून के पहले पखवाड़े में 4.21 फीसदी बढ़कर 10.6 लाख टन पहुंच गई। यह 2020 की तुलना में 20.3 फीसदी और जून, 2019 से 28.1 फीसदी अधिक है।
  • विमान ईंधन की बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़कर 2,42,900 टन पहुंच गई। यह जून, 2020 से 125.1 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed