फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian stock market holiday: NSE, BSE shut today on account of Good Friday

Share Market Holiday: गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजार में आज नहीं होगा कारोबार, एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग नहीं

Fri, 29 Mar 2024 10:42 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Mar 2024 10:42 AM IST
सार

Share Market Holiday: स्टॉक मार्केट हॉलिडे 2024 की पूरी लिस्ट के अनुसार, जो BSE की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com पर उपलब्ध है, आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

विज्ञापन
Indian stock market holiday: NSE, BSE shut today on account of Good Friday
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

गुड फ्राइडे के मौके पर बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर 29 मार्च 2024 को कारोबार बंद रहेगा। बाजार में अब कारोबार की शुरुआत सोमवार से शुरू होगी। मार्च 2024 में स्टॉक मार्केट हॉलिडे की लिस्ट के अनुसार, एनएसई और बीएसई गुड फ्राइडे के मौके पर 29 मार्च 2024 को बंद रहेंगे।

विज्ञापन


स्टॉक मार्केट हॉलिडे 2024 की पूरी लिस्ट के अनुसार, जो BSE की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com पर उपलब्ध है, आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग भी गुड फ्राइडे 2024 फेस्टिवल सेलिब्रेशन के मौके पर भारतीय बाजार में कारोबार नहीं होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (ईजीआर) सेगमेंट में ट्रेडिंग दोनों सत्रों में निलंबित रहेगी। इसका मतलब है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में भी ट्रेडिंग से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉक मार्केट हॉलिडे 2024 की लिस्ट के अनुसार, मार्च में तीन ट्रेनिंग हॉलिडे घोषित किए गए थे – 8 (महाशिवरात्रि), 25 (होली), और 29 (गुड फ्राइडे)। आज मार्च 2024 में शेयर बाजार का आखिरी हॉलिडे है। शेयर बाजार की अगली छुट्टी 11 अप्रैल 2024 को ईद-उल-फितर या ईद के लिए पड़ेगी। उसके बाद अप्रैल में, बाजार 17 अप्रैल 2024 (राम नवमी) को बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed