फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Share Market IPO in October Records to be broken companies to raise over 47k crore 18 launch this month

IPO In October: टूटेगा रिकॉर्ड, इस माह आईपीओ से 47,500 करोड़ जुटाएंगी कंपनियां; अक्तूबर में आएंगे 18 आईपीओ

Fri, 03 Oct 2025 05:24 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 03 Oct 2025 05:24 AM IST
सार

शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां इस माह आईपीओ से 47,500 करोड़ जुटाने के प्रयास करेंगी। अक्तूबर में 18 आईपीओ आएंगे। कंपनियां केवल सात इश्यू से अगले हफ्ते तक 30,434 करोड़ रुपये जुटाएंगी। 41 इश्यू बढ़त में लिस्ट हुए हैं। 23 गिरावट में हैं। बता दें कि 91 कंपनियों ने साल 2024 में 159783 करोड़ रुपये जुटाए थे। पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन
Indian Share Market IPO in October Records to be broken companies to raise over 47k crore 18 launch this month
आईपीओ से करोड़ों जुटाएंगी कंपनियां (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

शेयर बाजार में भले ही गिरावट हो और दुनियाभर में उथल-पुथल हो। लेकिन भारतीय कंपनियां इस महीने आईपीओ से रिकॉर्ड पैसा जुटाने जा रही हैं। कुल 18 कंपनियां 47,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरेंगी। इसमें से दो कंपनियां एक अक्तूबर तक बाजार में उतर चुकी हैं। दो के इश्यू तीन अक्तूबर को व तीन आईपीओ 9 अक्तूबर तक बंद होंगे। यह सभी मिलकर 30,434 करोड़ रुपये जुटा रही हैं। बाकी 11 कंपनियां महीने के अंत तक बाजार से करीब 17,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


स्टॉक एक्सचेंजों के मुताबिक, अगले हफ्ते एलजी व टाटा कैपिटल मिलकर 27,000 करोड़ से ज्यादा रकम जुटाएंगी। वीवर्क 3,000 करोड़ रुपये के लिए शुक्रवार को बाजार में उतर रही है। बाकी इस महीने आने वाली कंपनियों में केनरा एचएसबीसी लाइफ 4,000 करोड़, केनरा रोबैको म्यूचुअल फंड 1,000 करोड़, रूबिकॉन 1,000 करोड़ और क्रेडिला 5,000 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं। प्रेस्टिज 2,700 करोड़ जुटाएगी। विद्या वायर्स की योजना 400 करोड़, मेटलमैन की 350 करोड़ व एक्सेल सॉफ्ट की 700 करोड़ जुटाने की है। पाइनलैब 2,600 करोड़ रुपये जुटाएगी। इनके अलावा तीन और कंपनियां 2,500 करोड़ रुपये के लिए तैयारी कर रही हैं। इस तरह कुल 17,000 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ इस महीने में आने अब भी बाकी हैं।
विज्ञापन


1.32 लाख करोड़ के आईपीओ आए इस साल
जनवरी से लेकर एक अक्तूबर तक 72 आईपीओ आए हैं। इनसे कंपनियों ने 84,936 करोड़ रुपये जुटाए हैं। टाटा कैपिटल और एलजी की रकम को मिलाने पर यह आंकड़ा 1.15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा। इस पूरे महीने की रकम मिला दी जाए तो कुल 88 कंपनियां बाजार से 1.32 लाख करोड़ रुपये जुटाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी निर्गमों की बहार...
अगले साल भी कंपनियां जमकर बाजार में उतरेंगी। अक्तूबर के पहले दिन 8 कंपनियों ने मसौदा जमा कराया है।

महीना मसौदा
अप्रैल 23
मई 17
जून 14
जुलाई 33
अगस्त 21
सितंबर 19


एसएमई : 212 कंपनियों ने जुटाए रिकॉर्ड 9,228 करोड़
छोटी व मझोली यानी एसएमई कंपनियां भी पैसा जुटाने में पीछे नहीं हैं। इस साल जनवरी से अब तक इन्होंने बाजार से 9,228 करोड़ रुपये जुटाए। यह किसी भी साल में अब तक का रिकॉर्ड है। 2024 में 240 कंपनियों ने 8,760 करोड़ और 2023 में 182 कंपनियों ने 4,686 करोड़ रुपये जुटाए थे।



मासिक आधार पर रिकॉर्ड

महीना आईपीओ रकम (करोड़)
अक्तूबर, 2024 38,689
नवंबर, 2021 35,661
नवंबर, 2024 31,145
मई, 2022 29,511
दिसंबर, 2024 25,439

(सोर्स : प्राइम डाटाबेस)

सबसे बड़े आईपीओ

कंपनी रकम (करोड़)
ह्यूंडई 27,859
एलआईसी 20,557
पेटीएम 18,300
कोल इंडिया 15,199


टाटा कैपिटल पर निगाहें...
टाटा कैपिटल आईपीओ से पहले जिस भाव पर शेयर बेची थी, उसकी तुलना में आईपीओ में कम भाव 326 रुपये पर बेच रही है। कई ब्रोकर्स ने कहा, यह अच्छी बात है कि बोर्ड ने गैर-सूचीबद्ध शेयरों के मुट्ठी भर निवेशकों के बजाय आम निवेशकों का पक्ष लिया। मार्च 2025 तक, टाटा कैपिटल का लोन बुक 2.26 लाख करोड़ रुपये था। 2022-23 की तुलना में 88% अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed