{"_id":"62df430f76956a75c162c741","slug":"indian-rupee-at-the-top-of-a-week-strengthens-by-12-paisa-against-usd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Rupee: रुपया 12 पैसे मजबूत, एक हफ्ते के शीर्ष पर, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से मिला समर्थन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indian Rupee: रुपया 12 पैसे मजबूत, एक हफ्ते के शीर्ष पर, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से मिला समर्थन
Tue, 26 Jul 2022 06:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:57 AM IST
सार
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.86 पर खुला। कारोबार के दौरान 79.70 से 79.87 के दायरे में रहा। रुपये ने डॉलर के मुकाबले कारोबारी सप्ताह की शुरुआत मजबूती से की है। इसमें कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और क्षेत्रीय मुद्राओं में आई मजबूती का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
भारतीय रुपया हुआ मजबूत (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 12 पैसे मजबूत होकर 79.78 पर बंद हुआ। यह 14 जुलाई के बाद रुपये का एक सप्ताह का उच्च स्तर है। अन्य विदेशी मुद्राओं में तेजी और कच्चे तेल में नरमी से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.86 पर खुला। कारोबार के दौरान 79.70 से 79.87 के दायरे में रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दिलीप परमार ने कहा, रुपये ने डॉलर के मुकाबले कारोबारी सप्ताह की शुरुआत मजबूती से की है। इसमें कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और क्षेत्रीय मुद्राओं में आई मजबूती का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
सोना मामूली सस्ता, चांदी भी 1,331 रुपये फिसली ः दिल्ली सराफा बाजार में सोना 5 रुपये सस्ता होकर 51,145 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी 1,331 रुपये सस्ती होकर 54,351 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सेंसेक्स में 6 दिन की तेजी थमी, 306 अंक लुढ़का
घरेलू शेयर बाजार में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी सोमवार को थम गई। तेल-गैस, वाहन, दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से घरेलू बाजार में गिरावट आई। इससे सेंसेक्स 306.01 अंक गिरकर 55,766.22 पर बंद हुआ। निफ्टी 88.45 अंकों की गिरावट के साथ 16,631 के स्तर पर बंद हुआ।