Super Vasuki Train: भारतीय रेल ने देश की सबसे लंबी मालगाड़ी का ट्रायल किया, जानें इसकी क्षमता
Indian Railway: 295 डिब्बाें वाली 3.5 किलोमीटर लंबी सुपर वासुकी मालगाड़ी ने 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कोरबा से नागपुर के राजनांदगांव के बीच 27000 टन कोयला लेकर सफर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर रेलवे (Indian Railways) ने सबसे लंबी मालगाड़ी का परिचालन ट्रायल कर इसे यादगार बना दिया है।
रेलवे ने इसे सुपर वासूकी (Super Vasuki Train) नाम दिया है। रेलवे का परिचालन साउथ इस्टर्न सेंट्रल रेलवे की ओर से किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Super Vasuki - India's longest (3.5km) loaded train run with 6 Locos & 295 wagons and of 25,962 tonnes gross weight.#AmritMahotsav pic.twitter.com/3oeTAivToY
विज्ञापन विज्ञापन— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 16, 2022
295 डिब्बाें वाली 3.5 किलोमीटर लंबी सुपर वासुकी मालगाड़ी ने 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कोरबा से नागपुर के राजनांदगांव के बीच 27000 टन कोयला लेकर सफर किया।
रेलवे ने बताया है कि इस यात्रा के दौरान सुपर वासुकी को एक स्टेशन से गुजरने में लगभग चार मिनट का समय लगा। रेलवे के अनुसार पांच समान्य मालगाड़ियों को मिलाकर सुपर वासूकी को तैयार किया गया है।
एक बार में सुपर वासुकी में जितने कोयले को ढोया जा सकता है उतने कोयले से 3000 मेगावाट का पावर प्लांट दिनभर चलाया जा सकता है। यह रेलवे की वर्तमान मालगाड़ियों की क्षमता से करीब तीन गुना अधिक है।