फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian railways is changing itself, from new time table to coaches

बदलेगी भारतीय रेलः नई होगी समय सारिणी, नए रंगरूप में होंगे डिब्बे

Sat, 23 Jun 2018 04:10 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
indian railways is changing itself, from new time table to coaches

भारतीय रेल की तस्वीर बदलने वाली है। रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रहा है। अब नई सुविधाओं के तौर पर जहां समय-सारिणी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, वहीं डिब्बों का रंगरूप में नजर आएंगे। 

विज्ञापन


ट्रेनें होंगी कम लेट
रेल मंत्रालय ट्रेनों के बेहताशा लेट चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी को दूर करने पर काम कर रहा है। इससे ट्रेनों के लिए जल्द ही नई समय सारिणी बनाने पर काम शुरू हो गया है। रेलवे अब जीरो बेस टाइम टेबल को लागू करने की प्लानिंग में है। प्लान के अनुसार रेलवे पूरे देश में ट्रेनों को चलाने को लेकर के उनको तीन कैटेगिरी में बांटने जा रहा है। 
विज्ञापन


सबसे पहले चलेंगी प्रीमियम ट्रेनें
प्लान के अनुसार, रेलवे देश भर के अपने सभी जोन में सबसे पहले प्रीमियम ट्रेनों चलाएगा। इन ट्रेन में राजधानी, शताब्दी व दूरंतों शामिल हैं। यह ट्रेन जब चलाई जाती हैं, तो फिर बाकी अन्य ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया जाता है। प्रीमियम ट्रेनों के पीछे मेल-एक्सप्रेस दूसरे स्लॉट (110 किलोमीटर) और पैसेंजर ट्रेनें तीसरे स्लॉट (90-100 किलोमीटर प्रतिघंटा) में चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीले रंग के डिब्बे बनेंगे इतिहास

indian railways is changing itself, from new time table to coaches

आमतौर पर ट्रेन में लगे सभी डिब्बों का रंग नीला होता है। अब इसमें भी बदलाव किया जा रहा है। रेलवे प्रत्येक डिब्बे को पीले और भूरे रंग से रंगेगा। इसके अलावा प्रत्येक कोच में अब सीट के पास मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। डिब्बे के शौचालय भी बायो शौचालय बनेंगे, जिससे स्टेशनों पर गंदगी नहीं होगी। 

आती है तकनीकी अड़चने 
अधिकारियों का तर्क है कि तेज गति की ट्रेनों के आगे कम रफ्तार वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेन चलाने से उनको ओवरटेक करने में तकनीकी अड़चने आती हैं। मेल-एक्सप्रेस को स्टेशन आने पर लूप लाइन में खड़ी कर प्रीमियम ट्रेनें आगे भेजी जाती हैं।

5 मिनट में बदलेगा स्टाफ
वहीं सभी ट्रेनों में चल रहे रनिंग स्टॉफ जैसे कि गार्ड, ड्राइवर, टीटी आदि को बदलने के लिए गाड़ी केवल 5 मिनट ही रुकेगी। पहले इसके लिए ट्रेन को 20 से 30 मिनट का ठहराव दिया जाता था। इससे भी गाड़ियां कम लेट होंगी, जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। वहीं अगर ट्रेन का इंजन बदलना पड़े, तो उसके लिए 10 मिनट का ठहराव दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed